{"_id":"26e1a3d6b358ec8ad92a340f9136dfcd","slug":"mla-vandana-pradarshan-at-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने विधायक वंदना से की बदतमीजी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने विधायक वंदना से की बदतमीजी!
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Oct 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र की विधायक वंदना ने अपने समर्थकों के साथ रविवार शाम शालीमार बाग थाने पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस सरकारी गवाह पर दबाव बना रही है। आला अधिकारियों को थाने में बुलाने की मांग को लेकर विधायक अपने समर्थकों के साथ थाने में धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हीरालाल सपरिवार शालीमार बाग इलाके में रहता है। वह सब्जी विक्रेता है। हीरालाल हत्या के प्रयास मामले में गवाह है। उसका आरोप है कि उस पर गवाही से मुकरने का दबाव बनाया जा रहा है। इसको लेकर वह विधायक वंदना के पति के साथ शनिवार को थाने गया था। इनका आरोप है कि पुलिस ने मदद करने के बजाय उन लोगों से बदसलूकी की।
विज्ञापन
हीरालाल रविवार को विधायक वंदना के साथ थाने पहुंचा। विधायक ने पुलिस अधिकारियों से मिलने का समय मांगा, लेकिन अधिकारियों ने मिलने से मना कर दिया। विधायक का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने बदतमीजी की। उसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठ गईं। वंदना का कहना है कि जब तक आला अधिकारी थाने आकर उनकी शिकायत नहीं सुन लेते, वह धरने पर बैठी रहेंगी।
विज्ञापन