फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MLA conducts surprise inspection of drinking water pipeline work in Umra; expresses displeasure over the absence of officials.

Delhi NCR News: उमरा में पेयजल लाइन कार्य का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर जताई नाराजगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। उमरा गांव की चांद पट्टी में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (रेनीवेल) की ओर से बिछाई जा रही पेयजल सप्लाई लाइन के कार्य का फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गांव के सरपंच भी मौजूद रहे, लेकिन मौके पर विभाग का कोई जेई, एसडीओ या ठेकेदार नहीं मिला।
अधिकारियों व कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे विभागीय लापरवाही और गंभीरता की कमी बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर नागरिक तक स्वच्छ व पर्याप्त पेयजल पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह के कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने विभाग को निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्तापूर्ण व समयसीमा में पूरा किया जाए और अधिकारी नियमित मौके पर उपस्थित रहकर निगरानी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग होगी और अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed