फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   missing student from orrisa found in delhi by atm cctv fotage

पिता से झगड़ा कर उड़ीसा से भागी छात्रा मिली, एटीएम बूथ की सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

Sun, 27 Nov 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Nov 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
missing student from orrisa found in delhi by atm cctv fotage
मामूली बात पर पिता से झगड़ा होने के बाद उड़ीसा से भागकर दिल्ली आई छात्रा को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सकुशल ढूंढ लिया। छात्रा दिल्ली में नौकरी की तलाश कर रही थी। एटीएम बूथ की सीसीटीवी फुटेज से छात्रा के बारे में सुराग हाथ लगा।
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार थाना गोसानिनुआगांव, जिला बेरहमपुर, उड़ीसा पुलिस ने दिल्ली पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को छात्रा के गायब होने की शिकायत देकर सहायता मांगी थी। यूनिट में तैनात इंस्पेक्टर रामनिवास ने छात्रा के पिता से बात की, तो पता लगा कि वह 9 नवंबर से गायब है।
विज्ञापन


वहां पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। पिता ने बताया कि बेटी के एटीएम कार्ड से 16,17 व 18 नवंबर को दिल्ली में क्रमश: मुखर्जी नगर, यमुना पार्क और कनॉट प्लेस से रुपये निकाले गए हैं। छात्रा के पिता को दिल्ली बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम बूथ की वीडियो फुटेज निकलवाई

missing student from orrisa found in delhi by atm cctv fotage
पुलिस ने इन एटीएम बूथ की वीडियो फुटेज निकलवाई। वीडियो फुटेज में एक करीब 22 वर्षीय युवक छात्रा के साथ दिखाई दिया। पूछताछ के बाद युवक की पहचान टैक्सी ड्राइवर रूपेश गोला के रूप में हुई।

पुलिस ने रूपेश से पूछताछ की, तो उसने बताया कि छात्रा चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित होटल अशोक इन में रुकी है। पुलिस ने होटल से छात्रा को ढूंढ लिया। छात्रा ने बताया कि वह उड़ीसा से बीए (द्वितीय वर्ष) कर रही है।

पिता से झगड़ा होने पर उसने घर छोड़ दिया था। वह पांच-छह दिन उड़ीसा में ही अपने दोस्त के घर ठहरी थी। 16 नवंबर को दिल्ली आ गई और नौकरी की तलाश कर रही थी। जीबी रोड पर कश्मीरी गेट के नजदीक उसे रूपेश मिला। रूपेश ने उसकी सहायता की। दिल्ली में उसे बिना डिग्री के नौकरी नहीं मिल रही थी। ऐसे में छात्रा के गलत हाथों में पड़ने की आशंका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed