फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Missing five days was found dead in the brook, was shot in the head

पांच दिन से लापता की नाले में मिली लाश, सिर में मारी गई गोली

Thu, 15 Oct 2015 08:53 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
Missing five days was found dead in the brook, was shot in the head

निहाल विहार इलाके से गायब एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कारोबारी का शव बहादुरगढ़ स्थित एक नाले से मिला है। पांच दिन पहले पीड़ित अपने दोस्त को छोड़ने के लिए घर से निकला था और निहाल विहार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज है। कारोबारी की पहचान सतेंद्र उर्फ कालू (34) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सतेंद्र सपरिवार उत्तम नगर के महारानी एंक्लेव में रहता था। परिवार में उसके माता-पिता के अलावा एक भाई, पत्नी और दो बच्चे हैं। सतेंद्र की दूध की डेयरी थी।
विज्ञापन


साथ ही वह प्रॉपर्टी का काम भी करता था। उसके भाई प्रमोद के मुताबिक नौ अक्तूबर की रात सतेंद्र अपने दोस्त गिरीश बंसल को छोड़ने के लिए कार से कुंवर सिंह नगर गया था लेकिन वापस नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव नाले में पड़े होने की वजह से सड़ चुका था

Missing five days was found dead in the brook, was shot in the head

अगले दिन सुबह गिरीश ने सौ नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। गत 13 अक्तूबर को बहादुरगढ़ हरियाणा थाना पुलिस ने निहाल विहार थाने में सतेंद्र के शव मिलने की जानकारी दी।


थाने से सूचना मिलने के बाद परिवार ने बहादुरगढ़ पहुंचकर उसकी पहचान की। शव नाले में पड़े होने की वजह से सड़ चुका था। उसके सिर में गोली मारी गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

परिवार वालों ने बताया कि सतेंद्र की कार गायब है। फिलहाल पुलिस परिवार वालों से किसी तरह की रंजिश होने के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed