फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Missing boy found in jammu, was missed from one year

एक मिस कॉल की मदद से माता-पिता से मिला सालभर पहले गायब हुआ मासूम

Wed, 14 Sep 2016 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Sep 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
Missing boy found in jammu, was missed from one year
- फोटो : demo

अपराध शाखा ने एक वर्ष पहले घर से गायब हुए किशोर को जम्मू कश्मीर में ढूंढ निकाला है। वह करीब एक साल पहले अपने माता-पिता को बिना बताए चला गया था और फिर डर से घर नहीं लौटा।

विज्ञापन


वहां बेटे की चाहत में एक व्यक्ति उसे अपने घर ले गया था। पुलिस ने किशोर को उसके माता-पिता को सौंप दिया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार, चरण सिंह ने पिछले साल 28 अगस्त को 14 वर्षीय बेटे के लापता होने की शिकायत दी। 
विज्ञापन


शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। मगर, लोकल पुलिस को किशोर के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। इस साल 26 अगस्त को तफ्तीश अपराध शाखा को सौंपी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाखा में इंस्पेक्टर रामनिवास और एसआई विशाल की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम को किशोर के परिजनों ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर जम्मू कश्मीर के एक मोबाइल नंबर से अगस्त, 2016 में एक मिस्ड कॉल आई थी। 

कटरा में संदिग्ध हालत में घूम रहा था किशोर

Missing boy found in jammu, was missed from one year
पु‌लिस - फोटो : file photo

जबकि उनका वहां कोई परिचित व रिश्तेदार नहीं रहता है। पुलिस ने मिस्ड कॉल को गंभीरता से लिया। जांच में पता लगा कि किशोर गांव काजहाली (जम्मू) में देखा गया है। 

8 सितंबर को पुलिस टीम किशोर को जम्मू में कैलाश के घर से सकुशल ले आई।  कैलाश का वैष्णो देवी पर घोड़ों का व्यवसाय है। उसकी सात बेटियां हैं ,मगर बेटा एक भी नहीं है। 

कैलाश ने देखा कि किशोर कटरा में संदिग्ध हालत में घूम रहा है। वह बेटे की चाहत में उसे अपने घर ले गया था। किशोर माता-पिता को बिना बताए वैष्णो देवी चला गया था। 

फिर इस डर से वापस नहीं लौटा कि वह वापस जाएगा तो माता-पिता उसे डांटेंगे। किशोर ने बयान में कहा है कि वह पढ़ना नहीं चहाता था, इस कारण वह घर छोड़कर चला गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed