फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miss-branding on tata slat packet in hapur

टाटा नमक पर गलत प्रचार करने में फंसी कंपनी

Wed, 01 Jul 2015 05:05 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 05:05 PM IST
विज्ञापन
Miss-branding on tata slat packet in hapur

गाजियाबाद की एक कंपनी को नमक के पैकेट पर दाल का प्रचार करने के आरोप में पैकेजिंग कंपनी पर एडीएम ने दो लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। टाटा नमक की पैकिंग पर दाल के इस प्रचार को मिस ब्रांडिंग माना गया है।

विज्ञापन


एडीएम ने दो अन्य मामलों में भी 1.60 लाख रुपये का जुर्माना किया है। खाद्य औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को चार स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
विज्ञापन


वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय अग्रवाल ने बताया कि बक्सर (सिंभावली) से कुछ माह पूर्व टाटा नमक का नमूना लिया गया था। नमक की थैली पर दाल का भी प्रचार किया जा रहा था, जो मिस ब्रांडिंग का मामला बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद की कंपनी ने किया घपला

Miss-branding on tata slat packet in hapur

मामले की सुनवाई करते हुए नमक की थैली की पैकिंग करने वाली गाजियाबाद की कंपनी मैसर्स सिक्का इंडस्ट्रीज पर एडीएम ने दो लाख रुपये का जुर्माना किया है।

बाबूगढ़ से अनमोल खादी ग्रामोद्योग से सोहन पापड़ी का नमूना लिया था। डिब्बे पर बैच नंबर नहीं लिखा था। इस पर 1.5 लाख रुपये का जुर्माना किया है।

उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व ग्राम शेखपुर खिचरा से राजकुमार के यहां से छेना रसगुल्ले का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में मैदा मिली हुई थी। इस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed