{"_id":"5ddab7b58ebc3e54ab5697ee","slug":"misdeed-with-student-in-car-at-dadri-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः छात्रा से कार में दुष्कर्म कर दरिंदे ने हाईवे पर फेंका, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः छात्रा से कार में दुष्कर्म कर दरिंदे ने हाईवे पर फेंका, तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 24 Nov 2019 10:32 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 24 Nov 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद की छात्रा से कार में दुष्कर्म कर उसे एनएच-91 पर दादरी बाइपास के पास फेंक दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छात्रा को मेडिकल के लिए भिजवाया। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा मसूरी कोतवाली क्षेत्र गाजियाबाद की रहने वाली है। जबकि आरोपी आसिफ जहांगीराबाद का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी आसिफ ने नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए छात्रा को फोन किया था। उसे शनिवार शाम पांच बजे लाल कुआं गाजियाबाद बुलाया था। वहां पहुंचने पर आरोपी ने छात्रा को कार में बिठाया और उसे एनएच-91 सहित अन्य स्थानों पर घुमाया।
विज्ञापन
छात्रा का आरोप है कि उसे करीब 12 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। रविवार तड़के दादरी बाइपास पर दुष्कर्म किया और वहीं फेंककर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दादरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन