फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   misdeed with 12 year old girl in paschim vihar delhi

एक और निर्भया कांड से दहल गई दिल्ली, एम्स में 12 साल की लड़की का गंभीर स्थिति में चल रहा इलाज 

Thu, 06 Aug 2020 08:46 PM IST
Mohit Mudgal डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली 
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 06 Aug 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
misdeed with 12 year old girl in paschim vihar delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

निर्भया कांड के जैसी एक और शर्मनाक हरकत से दिल्ली दहल गई है। गत मंगलवार को पीरागढ़ी इलाके में एक बारह वर्षीय लड़की के साथ दो लड़कों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया था। इस समय लड़की की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है और उसका एम्स में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


इस घटना के सामने आते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को अस्पताल पहुंचकर लड़की के परिजनों से मुलाकात की और लड़की के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा है कि पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी और दिल्ली सरकार उन्हें कठोर से कठोर सजा दिलवाएगी। मुख्यमंत्री ने लड़की के परिजनों की दस लाख रूपये की आर्थिक सहायता भी की है। 

विज्ञापन

लड़की के परिजनों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की इस बेटी  के साथ बेहद अमानवीय हरकतें की गई हैं। उसके शरीर के अंदरूनी हिस्से तक तक काफी गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उसकी स्थिति बहुत ज्यादा संवेदनशील हो गई है, लेकिन डॉक्टर उसकी जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लड़की के स्वास्थ्य की दृष्टि से अगले 48 घंटे बहुत महत्त्वपूर्ण हो सकते हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने पुलिस को नोटिस जारी कर इस घटना पर आठ अगस्त तक रिपोर्ट मांगी है। 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने भी इस घटना पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा है कि वे दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के समक्ष इस घटना पर विरोध दर्ज कराएंगे और पीड़िता को पूरा न्याय दिलाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं और यहां महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं रह गई है। 

क्या हुआ था 
जानकारी के मुताबिक पश्चिम विहार के पीरागढ़ी इलाके में घटी इस घटना में 12 साल की लड़की मंगलवार के दिन अपने घर में अकेली थी। उसके माता-पिता और उसकी बड़ी बहन रोज की तरह अपने-अपने काम पर गए हुए थे। संभवत: आरोपी लड़कों को इस बात की जानकारी थी कि लड़की अपने घर में पूरे दिन अकेले रहती है।  इसी का फायदा उठाकर दोनों शाम चार बजे के आसपास उसके घर पहुंच गए और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद उन्होंने लड़की के सिर पर कैंची से कम से कम पांच बार गंभीर रूप से हमला किया। लड़की को मरा जानकर लड़के वहां से फरार हो गए। 

लेकिन इस हैवानियत के बाद भी लड़की बच गई थी। बड़ी मुश्किलों से वह किसी तरह अपने घर के दरवाजे तक आई और उसके पड़ोसियों को इस बात का पता चला। इसके बाद उसके पड़ोसियों ने लड़की को संजय गांधी अस्पताल में पहुंचाया। जहां प्राथमिक चिकित्सा कर लड़की की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एम्स स्थानांतरित कर दिया गया। बताया गया है कि लड़की की स्थिति अब भी काफी गंभीर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed