{"_id":"5eba042c817f1a2fa566f123","slug":"miscreants-throws-cold-drink-bottle-full-of-currency-notes-in-anand-vihar-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक की बोतल में नोट डालकर कारोबारी के घर फेंके, दहशत में आया परिवार, पुलिस को दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड ड्रिंक की बोतल में नोट डालकर कारोबारी के घर फेंके, दहशत में आया परिवार, पुलिस को दी सूचना
Tue, 12 May 2020 07:38 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 12 May 2020 07:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण से सभी लोग बुरी तरह दहशत में हैं। इसका लाभ उठाकर शरारती तत्व भी लोगों को डराने से बाज नहीं आ रहे हैं। कभी सड़कों पर नोट गिराकर, तो कभी सड़कों पर थूककर शरारत करते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला आनंद विहार के सूरजमल विहार में सामने आया है।
विज्ञापन
यहां एक कारोबारी के घर में किसी ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल में कुछ नोट डालकर फेंक दिए। 100-100 और 10-10 के नोट देखकर कारोबारी का परिवार दहशत में आ गया। परिवार ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने छानबीन के बाद नोट और बोतल अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब में भेज दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बोतल फेंकने वाले शख्स की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मुरलीधर शर्मा परिवार के साथ सूरजमल विहार के बी-2/79 में किराए पर रहते हैं। मुरलीधर का भजनपुरा में कपड़ों का कारोबार है। मुरलीधर ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे उन्होंने अपने घर में किसी चीज के गिरने की आवाज सुनी।
उन्होंने बाहर आकर देखा तो कोल्ड ड्रिंक की बोतल पड़ी हुई थी। मुरलीधर को फौरन ध्यान आया कि कहीं किसी ने कोरोना संक्रमण फैलाने की नियत से तो ऐसा नहीं किया। मुरलीधर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि किसी ने शरारत की नियत से ही मुरलीधर को डराने के लिए ऐसा किया है।