फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants stole a child and sold it to a woman for money In Delhi

मां संग बदमाशों ने चुराया बच्चा: एक महिला की गोद भरने के लिए दूसरे का बच्चा अगवा किया, तीन लाख में हुआ था सौदा

Mon, 24 Jun 2024 07:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Jun 2024 07:07 PM IST
सार

बच्चा अपनी मां के साथ फुटपाथ पर सो रहा था। बच्चे की मां फुटपाथ पर सामान बेचती है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने दो आरोपी और बच्चा खरीदने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Miscreants stole a child and sold it to a woman for money In Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

विस्तार

पश्चिम जिला के राजौरी गार्डन इलाके में एक महिला की सुनी गोद को भरने के लिए बदमाशों ने अपनी मां के साथ फुटपाथ पर सो रहे एक साल के बच्चे को अगवा कर लिया। घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर पुलिस ने एक बदमाश को दिल्ली और दूसरे को गोंडा यूपी से गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने बिहार के सीतामढ़ी में दबिश देकर बच्चे को खरीदने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के कब्जे से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। महिला ने बच्चे को खरीदने के लिए बदमाशों से तीन लाख रुपये में सौदा किया था।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 13 जून को राजौरी गार्डन थाना पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रहे एक परिवार के एक साल के बच्चे को अगवा कर लिया है। मौके पर पुलिस को बच्चे की मां पूनम मिली। उसने कहा कि वह सड़क पर सामान बेचने का काम करती है। वह अपने छोटे बेटे के साथ सो रही थी, तभी बाइक सवार दो युवक उसकी बाहों से बच्चे को छीनकर भाग गए। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला की नारकोटिक्स सेल के निरीक्षक अनुज यादव के नेतृत्व में टीम बनाकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें बाइक पर दो युवक बच्चे को लेकर भागते हुए दिखे, लेकिन बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं था। पुलिस को बाइक का आधा नंबर मिला।
 

विज्ञापन

इसके जरिए पुलिस ने उस नंबर से मिलती जुलती करीब तीन सौ बाइक की जांच कर मुख्य आरोपी नरेला निवासी मनीष कुमार गुप्ता (27) की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि अपने हेल्पर गोंडा निवासी मोहित के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इनसे पूछताछ में पता चला कि बच्चे को इन लोगों ने शोभा नाम की महिला को बेच दिया है। जो बच्चे को लेकर सीतामढ़ी बिहार चली गई है। पुलिस की एक टीम ने सीतामढ़ी जाकर शोभा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। 

आरोपी महिला नहीं बन पा रही थी मां, तीन लाख में बच्चा खरीदने का सौदा किया
जांच के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि 40 साल की शोभा शादी के कई साल बाद भी मां नहीं बन पाई थी। वह एक बच्चे को गोद लेना चाहती थी। वह अपने पति शिव शंकर पंडित के साथ नरेला में रहती थीष उसका पति इलाके में स्थित एक गत्ते की फैक्टरी में काम करता था। कारपेंटर का काम करने वाले आरोपी मनीष कुमार गुप्ता का नरेला में ससुराल है। वह अपने ससुराल में रहता है।

बातचीत के दौरान शोभा के बारे में पता चला। उसने शोभा को बताया कि उसे बच्चा मिल जाएगा। लेकिन उसने इसके एवज में तीन लाख रुपये की मांग की। मनीष ने उसे 13 जून को बच्चा मिलने और उसे लेकर गांव जाने की बात कही। आरोपी अपने साथ हेल्पर का काम करने वाले मोहित को इसके लिए राजी कर लिया। पहले से रेकी कर चुके मनीष ने बच्चे को अगवा करने के बाद उसे लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां उसने बच्चे को शोभा को सौंप दिया। शोभा ने उसे एक लाख रुपये दे दिए। शोभा बच्चे को लेकर सीतामढ़ी बिहार चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed