फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants stabbed young man with knife when he protested against abuse

Delhi: गाली का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर; पुलिस ने आरोपि को किया गिरफ्तार

Fri, 26 Jul 2024 04:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 26 Jul 2024 04:04 AM IST
सार

इंद्रलोक में गाली का विरोध करने पर बदमाशों ने जाहिद उर्फ मुखी (18) के पेट में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Miscreants stabbed young man with knife when he protested against abuse
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंद्रलोक में गाली का विरोध करने पर बदमाशों ने जाहिद उर्फ मुखी (18) के पेट में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज से भारत (30) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि 21 जुलाई को जखीरा रेलवे लाइन के पास जाहिद को चाकू मारने की खबर मिली थी। उसे नजदीकी दीपचंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां से रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


जांच के लिए सराय रोहिल्ला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास राणा के अलावा इंद्रलोक पुलिस चौकी के इंचार्ज देवेंद्र व अन्यों की टीम का गठन किया गया। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक युवक संदिग्ध हालत में दया बस्ती की ओर जाता हुआ दिखा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी भारत को दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed