{"_id":"64147788ca3c07c1a00944f5","slug":"miscreants-shot-the-collection-agent-on-protest-against-looting-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: लूटपाट के विरोध पर बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट को मारी गोली, बहादुरी दिखाते हुए हवलदार ने एक बदमाश दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: लूटपाट के विरोध पर बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट को मारी गोली, बहादुरी दिखाते हुए हवलदार ने एक बदमाश दबोचा
Sat, 18 Mar 2023 12:29 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:29 AM IST
सार
सूचना पर पुलिस ने इनका पीछा किया तो बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। इधर, पकड़े गए बदमाश की लोगों ने पिटाई कर दी। किसी तरह पुलिस ने उसे बचाया और घायल एजेंट के साथ उसे भी अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मतक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
महेंद्र पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के कलेक्शन एजेंट को गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। घायल होने के बावजूद पीड़ित ने बैग नहीं छोड़ा। हालांकि इस दौरान एक पुलिसकर्मी वहां पहुंच गया और बदमाशों पर डंडा से हमला उनमें से एक को पिस्टल समेत दबोच लिया, जबकि उसके दोनों साथी बाइक पर सवार होकर भागने लगे।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने इनका पीछा किया तो बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। इधर, पकड़े गए बदमाश की लोगों ने पिटाई कर दी। किसी तरह पुलिस ने उसे बचाया और घायल एजेंट के साथ उसे भी अस्पताल ले गई। अन्य बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
मूल रूप से बिहार निवासी फैयाज अपने छोटे भाई के साथ आदर्श नगर में रहता है और आजाद पुर स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करता है। बृहस्पतिवार शाम वह पैसे की कलेक्शन कर आजाद पुर मंडी पहुंचा। जहां वह एक दुकान के सामने अपनी स्कूटी पार्क कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश वहां आए और फैयाज की कनपटी पर पिस्टल लगाकर उससे बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल की बट से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
घायल होने के बावजूद पीड़ित ने बैग नहीं छोड़ा। इस पर गुस्साए एक बदमाश ने फैयाज पर गोली चला दी। गोली उसके पैर में लगी। हालांकि इसके बाद भी फैयाज ने बैग नहीं छोड़ा। इस बीच वहां हवलदार अजय आ पहुंचे और अपने डंडे से ही बदमाशों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बदमाश भागने लगे, लेकिन हवलदार अजय ने उनमें से एक बदमाश को पिस्टल सहित दबोच लिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने बाइक पर भाग रहे बदमाशों का पीछा किया। पकड़े जाने के डर से बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश की पहचान आजमगढ़ निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। दीपक के खिलाफ आदर्श नगर थाने में भी 2021 में लूटपाट का मामला दर्ज है। इससे पूछताछ की जा रही है।