फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreants robbed bike by beating the man going to pick up brother also robbed the brother on the way in delhi

Delhi Crime: चार बदमाशों ने दो भाइयों की पिटाई कर बाइक और मोबाइल लूटा, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 22 Jul 2022 01:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Jul 2022 01:53 AM IST
सार

पुलिस मारपीट कर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उनके बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
miscreants robbed bike by beating the man going to pick up brother also robbed the brother on the way in delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छावला इलाके में दो भाइयों के साथ मारपीट कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले एक युवक से मारपीट कर बाइक लूटी और जब उसके भाई ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो बदमाश उसकी भी पिटाई कर मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना के समय छोटा भाई अपने भाई को घर ले जाने के लिए बाइक से आ रहा था। पीड़ित भाइयों की शिकायत पर छावला थाना पुलिस मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मोहित अपने भाई दीपक के साथ छावला गांव में रहता है और पेशे से सब्जी विक्रेता है। मोहित ने बताया कि 18 जुलाई की रात 11 बजे वह काम खत्म करने के बाद अपने भाई दीपक को फोन किया। उसने दीपक से कहा कि वह बाइक लेकर गोयला डेयरी आ जाए। वह उसके साथ ही घर जाएगा। दीपक ने उसे फ्लाई ओवर के पास आने के लिए कहा। वह फ्लाई ओवर के पास पहुंचा। वह सामने से अपनी बाइक पर चार युवकों को आते देखा। पास पहुंचने पर उसने युवकों को रोका। युवक बाइक से नीचे उतरकर उसकी पिटाई करने लगे और उससे मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


मोहित वहां से फ्लाई ओवर की दूसरी ओर पहुंचा। उसने अपने भाई दीपक को घायल अवस्था में  सड़क पर पड़ा हुआ देखा। दीपक ने बताया कि चार युवक उसकी पिटाई कर बाइक लेकर भाग गए है। दोनों भाई किसी तरह से पास के अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस वहां पहुंची, लेकिन दर्द की वजह से दोनों भाई बयान देने की स्थिति में नहीं थे। 20 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोनों ने पुलिस को लूटपाट किए जाने की बात कही। पुलिस मारपीट कर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उनके बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed