{"_id":"63e67cace36392adf7020b05","slug":"miscreants-robbed-a-young-man-who-had-come-from-tajikistan-to-get-his-sister-treated-in-delhi-he-has-5700-doll-2023-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: तजाकिस्तान से बहन का इलाज करवाने आए युवक से दिल्ली में बदमाशों ने की लूट, पर्स में थे 5700 डॉलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: तजाकिस्तान से बहन का इलाज करवाने आए युवक से दिल्ली में बदमाशों ने की लूट, पर्स में थे 5700 डॉलर
Fri, 10 Feb 2023 10:50 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 10 Feb 2023 10:50 PM IST
सार
पीड़ित रुस्तमजोदा असदुल्लोई तजाकिस्तान में रहते हैं। वह छह फरवरी को अपनी बीमार बहन का इलाज करवाने के लिए भारत आए थे। आईपी एक्सटेंशन स्थित मैक्स हॉस्पिटल में उनकी बहन भर्ती है।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधु विहार के आईपी एक्सटेंशन इलाके में तजाकिस्तानी के एक नागरिक से झपटमारी का मामला सामने आया है। बदमाश पीड़ित से पर्स छीनकर कार में सवार होकर फरार हो गए। पर्स में 5700 डॉलर थे। पीड़ित की शिकायत पर मधु विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर कार की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित रुस्तमजोदा असदुल्लोई तजाकिस्तान में रहते हैं। वह छह फरवरी को अपनी बीमार बहन का इलाज करवाने के लिए भारत आए थे। आईपी एक्सटेंशन स्थित मैक्स हॉस्पिटल में उनकी बहन भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार शाम वह अस्पताल से कुछ सामान लेने के लिए बाहर गए थे। सामान खरीदने के लिए उन्होंने पर्स निकाला। इसी दौरान दुकान के पास एक कार आकर रुकी। कार में दो लड़के सवार थे। इनमें से एक युवक ने पीड़ित का पर्स छीन लिया और भागकर कार में बैठ गया।
जब तक पीड़ित शोर मचाते आरोपी कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि उनके पर्स में 5700 डॉलर के अलावा कुछ अहम दस्तावेज थे।