फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants looted copper worth Rs 20 lakh from scrap factory in Hapur

स्क्रैप फैक्टरी में डाला डाका: पांच बदमाशों ने गार्ड को जमकर पीटा, बंधक बनाकर लूट ले गए 20 लाख का तांबा

Sun, 01 Dec 2024 02:36 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: श्याम जी. Updated Sun, 01 Dec 2024 02:36 PM IST
सार

बदमाशों ने फैक्टरी के कार्यालय के पास चारपाई पर लेटे राजेश को हथियारों के बल पर कब्जे में ले लिया और उसके जमकर पीटा। शोर मचाने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने फैक्टरी का स्टोर रूम खुलवाया और यहां कट्टों में रखा करीब बीस लाख रुपये का तांबा लूट लिया।
 

विज्ञापन
Miscreants looted copper worth Rs 20 lakh from scrap factory in Hapur
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरौठी रोड पर स्थित स्क्रैप फैक्टरी में घुसे पांच हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर जमकर पीटा। इसके बाद बदमाश फैक्टरी में रखा करीब बीस लाख रुपये का तांबा लूटकर फरार हो गए। घटना फैक्टरी में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। सुबह डकैती की सूचना पर पुलिस के होश उड़ गए और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में तीन टीमों का गठन किया है।

विज्ञापन


मीनाक्षी रोड देवीपुरा निवासी शोभित सिंहल की जरौठी रोड पर श्री श्याम मेटल के नाम पर स्क्रैप की फैक्टरी है। जहां पुरानी मोटरों को खरीदकर इनसे तांबा निकाला जाता है। शुक्रवार की देर रात को मोहल्ला नबी करीम निवासी राजेश चौकीदार के रूप में फैक्टरी में मौजूद था। इस दौरान फैक्टरी के पीछे खड़े एक पेड़ के सहारे पांच हथियारबंद नकाबपोश बदमाश फैक्टरी में घुस गए।
विज्ञापन


बदमाशों ने फैक्टरी के कार्यालय के पास चारपाई पर लेटे राजेश को हथियारों के बल पर कब्जे में ले लिया और उसके जमकर पीटा। शोर मचाने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने फैक्टरी का स्टोर रूम खुलवाया और यहां कट्टों में रखा करीब बीस लाख रुपये का तांबा लूट लिया। बदमाश अपने साथ ई-रिक्शा लेकर आए थे। तांबे से भरे कट्टे ई रिक्शा में रखकर सभी बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब पांच बजे फैक्टरी का दूसरा गार्ड करण सिंह फैक्टरी पर पहुंचा तो उसने गेट खुला देखा। अंदर जाकर देखा कि राजेश घायल अवस्था में पड़ा था। इसके बाद वारदात की सूचना फैक्टरी मालिक को दी गई। घटना की सूचना शोभित मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि वारदात का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगा दिया है। सीसीटीवी की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


फैक्टरी के किसी पूर्व कर्मचारी पर शक
घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें काम कर रही हैं। फैक्टरी और इसके अलावा आसपास के साथ हाईवे के कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। जिस ई-रिक्शा से स्क्रैप लेकर बदमाश फरार हुए थे, सबसे पहले उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस को फैक्टरी के किसी पूर्व कर्मचारी पर ही शक है। ऐसे में पुलिस संदिग्धों को लेकर पूछताछ करने में जुटी है। ऐसे में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed