{"_id":"5ce05e3dbdec2207334c3be9","slug":"miscreants-looted-bike-and-rupees-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बाइक पर फेंका पटाखा, नकदी और बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बाइक पर फेंका पटाखा, नकदी और बाइक लूटी
Sun, 19 May 2019 01:04 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 19 May 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में चलती बाइक पर डिलीवरी बॉय के मुंह पर जलता पटाखा फेंककर नकदी और बाइक लूटने का मामला सामने आया है। जैतपुर गांव के पास हड़बड़ी में जैसे ही युवक ने बाइक रोकी तीन बदमाशों ने उस पर डंडों से हमला कर दो हजार रुपये, बाइक, मोबाइल और जेब में रखे जरूरी दस्तावेज लूट लिए।
विज्ञापन
दादरी के संतोष नगर निवासी हरिसरन ने बताया कि बेटा किशोर एक फूड कंपनी में काम करता है। बृहस्पतिवार देर रात किशोर ड्यूटी पूरी कर परी चौक से चला था। लगभग 11 बजकर 45 मिनट पर वह जैसे ही जैतपुर गांव के पास पहुंचा।
विज्ञापन
इसी दौरान बदमाशों ने वारदात की। वहां से गुजर रहे कार सवार पुलिसकर्मी ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन बदमाश फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने यूपी-100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
हेलमेट की बेल्ट भी जल गई
हरिसरन ने बताया कि बेटे ने हेलमेट लगाया था। लेकिन धमाका इतना तेज था कि हेलमेट की बेल्ट भी जल गई। उसके जबड़े व चेहरे पर गंभीर चोट आई है। किशोर को पहले ग्रीन सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर उसे दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया। कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।