{"_id":"637bb8a91373d64723103e58","slug":"miscreants-looted-audi-car-in-delhi-s-indrapuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: होंडा कार सवार बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर लूटी ऑडी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: होंडा कार सवार बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर लूटी ऑडी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 21 Nov 2022 11:13 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:13 PM IST
सार
बदमाशों के हाथ में पिस्टल थे। उन्होंने गोली मारने की धमकी देकर उन्हें कार से नीचे उतार लिया। उसके बाद दोनों बदमाश कार में सवार होकर कार को लेकर लोहा मंडी नारायणा की ओर भाग गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में रविवार रात होंडा कार सवार बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर एक युवक से ऑडी कार लूट ली। वारदात के वक्त पीड़ित अपने कारोबारी दोस्त की ऑडी कार लेकर अपने घर जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे पुलिस को पूसा इंस्टीट्यूट टोडापुर के पास कार लूटे जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पर पुलिस को रमेश नगर निवासी आकाश मिले। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने कारोबारी दोस्त की सफेद रंग की ऑडी कार लेकर अपने घर जा रहे थे। टोडापुर के पास एक होंडा सिटी कार चालक ने ओवरटेक कर उनकी कार के आगे लगा दी। कार में चार युवक सवार थे। दो युवक कार से नीचे उतरकर उनके पास आए।
विज्ञापन
बदमाशों के हाथ में पिस्टल थे। उन्होंने गोली मारने की धमकी देकर उन्हें कार से नीचे उतार लिया। उसके बाद दोनों बदमाश कार में सवार होकर कार को लेकर लोहा मंडी नारायणा की ओर भाग गए। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। अभी तक की जांच में पता चला है कि बदमाश जिस कार में सवार थे, वह चोरी की है। पुलिस फुटेज से वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन