{"_id":"687cb68f09d710bee9068c97","slug":"miscreants-looted-70-thousand-rupees-from-a-woman-in-delhi-s-bhajanpura-area-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बेखौफ हुए बदमाश: बेटे के गोदाम पर बैठी थी महिला, बंदूक-चाकू लेकर घुसे बदमाशों ने 70 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बेखौफ हुए बदमाश: बेटे के गोदाम पर बैठी थी महिला, बंदूक-चाकू लेकर घुसे बदमाशों ने 70 हजार लूटे
Sun, 20 Jul 2025 02:57 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:57 PM IST
सार
घटना दिल्ली के भजनपुरा इलाके की है। महिला अपने बेटे के प्लास्टिक के सामान के गोदाम में बैठी थी। बेटा वॉशरूम गया हुआ था। इस दौरान दो लुटेरे गोदाम में घुसे और बंदूक व चाकू की नोक पर महिला से 70 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
दिल्ली में महिला से लूटपाट
- फोटो : ANI
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक बुजुर्ग महिला से उसके बेटे के प्लास्टिक के सामान के गोदाम में लूटपाट की गई। घटना शनिवार शाम की है। दो लुटेरे आए और चाकू और बंदूक की नोक पर महिला से करीब 70,000 रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित महिला मंजू देवी ने बताया, "मेरे बेटे ने मुझे यहीं बैठने को कहा क्योंकि वो वॉशरूम गया था। मुझे थोड़ी नींद आने लगी थी। जब मुझे कुछ हलचल महसूस हुई, तो मैं उठी और देखा कि उनके पास पिस्तौल तो थी, लेकिन मुझे नहीं पता कि वो असली थी या नकली, और उनके पास एक चाकू भी था। उसने चाकू मेरी गर्दन पर रख दिया और पैसे मांगने लगा। मैंने उससे मास्क हटाने को भी कहा, लेकिन उसने मास्क नहीं हटाया। आखिरी पल तक मैं उनसे लड़ती रही और पैसे नहीं दिए। उन्होंने पैसे निकाल लिए, जो दो दिन की बिक्री के थे।"
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: A senior citizen woman was robbed in her son's warehouse of plastic goods in the Bhajanpura area of Northeast Delhi. The incident took place on Saturday evening. Two robbers came and fled after looting about Rs 70,000 by keeping her at knife and gunpoint. pic.twitter.com/wjbrMeR07N
— ANI (@ANI) July 20, 2025
विज्ञापन