{"_id":"5fe829568ebc3e41a4677679","slug":"miscreants-in-police-uniform-looted-businessmen-returning-from-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने रुकवाई कार, कारोबारी से लूटपाट कर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने रुकवाई कार, कारोबारी से लूटपाट कर हुए फरार
Sun, 27 Dec 2020 01:57 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से कार में सवार होकर लौट रहे कारोबारी और उसके साथी के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र में पुलिस की वर्दी में आए कुछ बदमाशों ने पहले इशारा करके उनकी कार रुकवाई और फिर लूटपाट किया।
कार रुकवाकर बदमाशों ने पहले कारोबारी और उसके साथी को धक्का देकर गिरा दिया और फिर 18.50 लाख रुपये नकद व कार लेकर चले गए। बाद में खुर्जा के बरोली गांव के पास उन्होंने कार को छोड़ दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही अरनिया, खुर्जा नगर और देहात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ने के लिए कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
इसके बाद मुकदमा दर्ज करने को लेकर भी पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में पीड़ित की तहरीर पर अरनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।