फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants beat up Delhi Police ASI, stabbed him and robbed him

जंगलराज : बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के एएसआई को जमकर पीटा और चाकू मारकर लूटा, ई-रिक्शा वाले ने पहुंचाया अस्पताल

Sat, 06 Jul 2024 04:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 04:46 AM IST
सार

लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के एक एएसआई के साथ मारपीट की और उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया। 

विज्ञापन
Miscreants beat up Delhi Police ASI, stabbed him and robbed him
बदमाश उनसे पर्स लूटकर फरार हो गए... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बदमाशों का हौसले बुलंद हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के एक एएसआई के साथ मारपीट की और उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया। 

विज्ञापन


पीड़ित की पहचान रामेश्वर (50) के रूप में हुई है। बदमाश उनसे पर्स लूटकर फरार हो गए। ई रिक्शा चालक की मदद से पीड़ित खुद ही पास के अस्पताल पहुंचे। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने नए कानून के तहत लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


रामेश्वर अपने परिवार के साथ जेजे कालोनी वजीरपुर में रहते हैं। वह दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं और इनकी तैनाती वजीराबाद स्थित पहली बटालियन में है। रामेश्वर ने बताया कि सोमवार तड़के 4.30 बजे वह वजीराबाद स्थित कार्यालय जाने के लिए घर से निकले। वह महाराजा अग्रसेन स्कूल के पास स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। वहां पर तीन युवक घूम रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद तीनों युवक उनके पास आए। युवकों ने उनसे सारा सामान देने के लिए कहा। मना करने पर तीनों ने उनकी पिटाई की। पीड़ित ने भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन्हें पकड़कर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश उनका पर्स लूटकर फरार हो गए। 


ई रिक्शे से पहुंचे अस्पताल 
लहूलुहान हालत में रामेश्वर ने पास खड़े एक ई रिक्शा चालक को बताया कि वह पुलिसकर्मी हैं। उन्होंने चालक को अस्पताल लेकर चलने के लिए कहा। वहां से वह दीपचंद बंधु अस्पताल पहुंंचे और इलाज करवाया। इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस और परिवार वालों को दी। सूचना मिलते ही परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। उनके भाई उन्हें फोर्टिस अस्पताल में लेकर गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। फोर्टिस पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान पर नए कानून की धारा 309 (6)/3(5) में दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed