गाजियाबाद: मास्क लगाने को कहा तो बदमाशों ने सीएनजी पंपकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर असालतनगर हनुमान मंदिर के पास सीएनजी पंप है। पम्प मैनेजर महेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे सीएनजी पंप एक कार में चार-पांच युवक गैस भरवाने आए। उन्होंने मास्क नहीं लगाया हुआ था। गार्ड ने मास्क लगाने को कहा तो कार सवारों ने खुद को भाजपा नेता बताते हुए धमकाना शुरू कर दिया। एक युवक ने खुद को भाजपा का अध्यक्ष बताते हुए कहा कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। गार्ड ने मास्क लगाने का दबाव डाला तो कार सवारों ने गाली-गलौज करते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर सेल्समैन नवल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए 20 हजार रुपए लूट लिए।
आरोप है कि कार सवार हमलावरों ने फोन करके अपने दोस्तों को भी बुला लिया। इसके बाद सभी ने पंप कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान जो भी सामने आया उसके साथ मारपीट की गई। घटना में कई कर्मचारियों के कपड़े भी फट गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें हमलावरों की गुंडई साफ नजर आ रही है।
कार सवारों और उनके द्वारा बुलाए गए अन्य युवकों की दिनदहाड़े गुंडई देख सीएनजी पंप पर अफरा-तफरी मच गई। पंप पर मौजूद लोग अपराधिक घटना की आशंका जाहिर करते हुए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।
सीएनजी पंप पर कार सवार युवकों और उनके साथियों की गुंडई इस कदर थी कि पुलिस पहुंचने के बाद भी उन्होंने पंपकर्मियों से मारपीट जारी रखी। सबसे पहले चीता मोबाइल पर एक सिपाही पहुंचा।
उसके सामने भी युवक मारपीट करते रहे। इतना ही नहीं, एक आरोपी को पकड़ने पर उसके साथियों ने सिपाही को भी धमकाना शुरू कर दिया। हालांकि सिपाही ने हिम्मत दिखाते हुए एक हमलावर को पकड़े रखा।