{"_id":"660e918d64527165680a4d90","slug":"miscreants-attackedyoung-man-with-knife-and-made-him-withdraw-money-from-atm-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में बदमाश बेखौफ: चाकू से हमलाकर युवक से जबरन एटीएम से निकलवाए रुपये, पीड़ित भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में बदमाश बेखौफ: चाकू से हमलाकर युवक से जबरन एटीएम से निकलवाए रुपये, पीड़ित भी लापता
Thu, 04 Apr 2024 05:10 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 04 Apr 2024 05:10 PM IST
सार
मोबाइल की अंतिम लोकेशन जैतपुर मिली है। युवक का कुछ पता नहीं चल रहा। परेशान परिजन थाने चौकी के चक्कर लगा रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमलाकर उससे जबरन एटीएम से रुपये निकलवाए। युवक ने किसी तरह परिजनों को मामले की सूचना दी। युवक का कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विकास नाम के युवक ने फोन कर घर वालों को सूचना दी कि बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर अल्फा एक के एटीएम से जबरन रुपये निकलवाए। सूचना देने के बाद युवक का मोबाइल स्विच ऑफ हुआ। अल्फा कमर्शियल बेल्ट के एटीएम से रुपये निकालने की सूचना दी गई। मोबाइल की अंतिम लोकेशन जैतपुर मिली है। युवक का कुछ पता नहीं चल रहा। परेशान परिजन थाने चौकी के चक्कर लगा रहे। दो थाना क्षेत्र के बीच मामला उलझा गया है।
विज्ञापन