फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreant stolen jewelry worth 1.25 crore from the businessman's house in Delhi

Delhi: कारोबारी के घर से सवा करोड़ के गहने चोरी कर फरार हुए बदमाश, पीड़ित परिवार का पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Tue, 20 Dec 2022 11:04 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 20 Dec 2022 11:04 PM IST
सार

पीड़ित कारोबारी देवेश शर्मा अपने परिवार के साथ निहाल विहार में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बदमाश 17 दिसंबर तड़के उनके घर में घुसे। उस वक्त परिवार के सदस्य सो रहे थे। आशंका है कि चोरों ने सभी को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया था, जिससे परिवार के किसी सदस्य को चोरी का पता नहीं चला।

विज्ञापन
miscreant stolen jewelry worth 1.25 crore from the businessman's house in Delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निहाल विहार इलाके में बदमाशों ने एक कारोबारी के घर से करीब सवा करोड़ रुपये की सोने की जूलरी व नकदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थानीय थाने की पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। उन्होंने इसकी शिकायत जिला पुलिस उपायुक्त से की। पुलिस उपायुक्त ने जांच की जिम्मेदारी जिले के स्पेशल स्टाफ को सौंपी है।

विज्ञापन


पीड़ित कारोबारी देवेश शर्मा अपने परिवार के साथ निहाल विहार में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बदमाश 17 दिसंबर तड़के उनके घर में घुसे। उस वक्त परिवार के सदस्य सो रहे थे। आशंका है कि चोरों ने सभी को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया था, जिससे परिवार के किसी सदस्य को चोरी का पता नहीं चला।
विज्ञापन


घटना के समय कारोबारी के पिता गिरिराज किशोर दूसरे मकान सो रहे थे। चोरों ने कमरे में रखे लॉकर से जूलरी और कैश चोरी किया और फरार हो गए। सुबह कूड़ा वाले के डोर बैल बजाने पर परिवार के सदस्यों की आंख खुली। उन लोगों ने कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ देखा तो दंग रह गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरिराज ने बताया कि उनके पास पुश्तैनी सोने की जूलरी थी। इसके अलावा दो बेटों की बहुओं के लिए सोने की जूलरी बनवाई थी। उनकी बहुओं को परिवार वालों ने जूलरी दी थी। परिवार वालों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने जांच में रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद उन्होनें गिरीराज बाहरी जिला के पुलिस उपायुक्त से मुलाकात की। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपा है, जिसमें बदमाश कैद हो गए हैं। इसमें बदमाश मास्क लगाकर घर के बाहर घूमते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed