{"_id":"67f933a9aa490415140446bd","slug":"miscreant-stabbed-asi-in-stomach-during-a-fight-in-delhi-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: झगड़े के दौरान बदमाश ने एएसआई के पेट में घोंपा चाकू, अस्पताल में भर्ती; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: झगड़े के दौरान बदमाश ने एएसआई के पेट में घोंपा चाकू, अस्पताल में भर्ती; जांच में जुटी पुलिस
Fri, 11 Apr 2025 08:52 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 11 Apr 2025 08:52 PM IST
सार
दिल्ली में एक अज्ञात बदमाश ने झगड़े के दौरान एएसआई के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल एएसआई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदर्श नगर इलाके में शुक्रवार शाम एक अज्ञात बदमाश ने झगड़े के दौरान दिल्ली पुलिस के एक एएसआई के पेट में चाकू घोंपकर घायल कर दिया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया है। पीड़ित एएसआई की पहचान प्रेमपाल के रूप में हुई है। वह उत्तर पूर्वी जिला के पीसीआर में तैनात हैं।
विज्ञापन
घटना के समय पीड़ित आजादपुर गांव स्थित अपने घर के पास थे। प्रेमपाल ने खुद ही फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां वह बयान देने की हालत में नहीं हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
उत्तरी पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि पीड़ित एएसआई का अभी बयान नहीं हुआ है। इसलिए झगड़े के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस बदमाश की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन