{"_id":"5f492e2fe2df8c554c119802","slug":"miscreant-looted-blind-teacher-on-the-pretext-of-giving-lift-in-timarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्रहीन टीचर को लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवार बदमाश ने लूटा, सीसीटीवी के जरिए आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेत्रहीन टीचर को लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवार बदमाश ने लूटा, सीसीटीवी के जरिए आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस
Fri, 28 Aug 2020 09:47 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 28 Aug 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के तिमारपुर इलाके में बाइक सवार बदमाश एक नेत्रहीन टीचर को बाइक पर बिठाकर घर छोडने का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले गया और उससे लूटपाट कर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तिमारपुर डीडीए फ्लैट में रहने वाले अशोक कुमार सिंह(57) बचपन से नेत्रहीन हैं। वह सिविल लाइंस स्थित लुडलो कैसल स्कूल में बतौर टीचर कार्यरत हैं। 26 अगस्त की शाम वह कालोनी के पास सीपीडब्ल्यूडी के कार्यालय में किसी काम से गए थे। जहां से वह वापस घर आ रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान एक बाइक सवार उनके पास आया और कहा कि अंकल आप बाइक पर बैठ जाओ आपको घर छोड़ देता हूं। अशोक उसकी बाइक पर बैठ गए। कुछ दूर सुनसान जगह पर युवक ने बाइक रोकी और कॉलर पकड़कर उन्हें बाइक से नीचे उतार दिया और जेब से 16 हजार रुपये निकालकर वहां से बाइक समेत फरार हो गया। अशोक घर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। अशोक के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन