फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mischievous elements broke the glasses of MP Owaisi official bungalow in Delhi

Delhi: सांसद ओवैसी के सरकारी बंगले के शरारती तत्वों ने तोड़े शीशे, केयर टेकर ने दी सूचना, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 15 Aug 2023 03:22 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 15 Aug 2023 03:22 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 5 बजे ओवैसी के बंगले के केयर टेकर ने पीसीआर कॉल कर बंगले के शीशे तोड़ने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि बंगले के दरवाजे पर लगे दो शीशों को किसी ने तोड़ दिया था। 

विज्ञापन
Mischievous elements broke the glasses of MP Owaisi official bungalow in Delhi
एआईएमआईएम चीफ ओवैसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के नई दिल्ली स्थित बंगले के किसी शरारती तत्व ने शीशे तोड़ दिए। वारदात के समय ओवैसी घर पर मौजूद नहीं थे। बंगले के केयर टेकर ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त, एसीपी, थाना प्रभारी वहां पहुंचे। क्राइम टीम व जांच एजेंसियों को बुलाया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को कोई पत्थर नहीं मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल की जा रही है। इसी साल ओवैसी के बंगले पर पत्थर मारने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले फरवरी में भी किसी शरारती तत्व ने ओवैसी के सरकारी बंगले पर पत्थर फेंक दिए थे। बता दें कि वर्ष 2014 से अब तक ओवैसी के बंगले पर हमले की यह चौथी घटना है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 5 बजे ओवैसी के बंगले के केयर टेकर ने पीसीआर कॉल कर बंगले के शीशे तोड़ने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि बंगले के दरवाजे पर लगे दो शीशों को किसी ने तोड़ दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दावा किया गया कि इनको बाहर से पत्थर मारकर किसी ने तोड़ा है। पुलिस ने छानबीन की तो वहां से कोई पत्थर या और कोई सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी लोग शामिल होंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed