फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minors brutally killed friend for money dispute in delhi

नाबालिगों ने गर्दन पर कांच की बोतल मारकर की दोस्त की हत्या, पैसों को लेकर हुआ था झगड़ा

Fri, 01 Sep 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Sep 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
minors brutally killed friend for money dispute in delhi
demo pic

दिल्ली के भारत नगर इलाके में रुपये की लेन-देन को लेकर हुई झगड़े में दो नाबालिगों ने अपने दोस्त के गर्दन पर कांच की बोतल मारकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


मरने वाला किशोर नशे का आदी था। भारत नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़कर उनसे पूछताछ कर रही है।  

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि एक 16 साल के किशोर के गर्दन पर कांच की बोतल से हमला किया गया है। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी है।
विज्ञापन


 सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में कर लिया। मरने वाले किशोर की पहचान कबीर बस्ती निवासी शाहरूख के रूप में हुई। उसके पिता की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

minors brutally killed friend for money dispute in delhi
demo pic

घटनास्थल पर छानबीन करने के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के समय वह दो नाबालिगों के साथ नशा कर रहा था। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गयी। दोनों नाबालिगों ने उसपर बोतल तोड़कर हमला कर दिया। 

पुलिस ने हुलिए के आधार पर शाहरूख पर हमला करने वाले दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रुपये की लेन-देन को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed