{"_id":"59639f324f1c1b39528b4a0d","slug":"minor-was-going-to-marriage-but-stopped-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार दहेज देकर हो रही थी किशोरी की शादी, तभी हुआ एक फोन और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 हजार दहेज देकर हो रही थी किशोरी की शादी, तभी हुआ एक फोन और...
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 11 Jul 2017 08:58 AM IST
सार
- पिता ने बाल कल्याण समिति के सामने दहेज लौटाने की मांग की
- समिति ने किशोरी और युवक को परिजनों से शपथ पत्र ले सौंपा
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निठारी गांव में शुक्रवार को हो रही किशोरी की शादी 30 हजार रुपये दहेज देकर तय हुई थी। सोमवार को बाल कल्याण समिति के सामने पेश होने पर किशोरी के पिता ने दहेज की रकम लौटाने की मांग रखी।
विज्ञापन
इस पर लड़के के पिता को एक माह में दहेज की रकम वापस करने का आदेश दिया गया है। साथ ही दोनों के परिजन से समिति ने शपथ पत्र लिया है कि वह बालिग होने पर ही अपने बच्चों की शादी करेंगे।
विज्ञापन
मालूम हो कि निठारी गांव में शुक्रवार को 13 वर्षीय एक किशोरी की शादी 20 साल के लड़के से हो रही थी। लड़का एक मॉल में सफाई कर्मी का काम करता है। शादी वाले दिन शाम छह बजे चाइल्ड लाइन को सूचना मिल गई।
विज्ञापन
इसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम थाना सेक्टर-20 पुलिस केसाथ निठारी गांव पहुंची और नाबालिगों की शादी रुकवा दी। लड़का थाना सेक्टर-20 पुलिस की निगरानी में था। चाइल्ड लाइन की टीम ने सोमवार को फेज दो में बाल कल्याण समिति के सामने मामला रखा गया और दोनों से शपथ पत्र भी लिया गया।