{"_id":"64f4c50b2eabd59b7b0071d9","slug":"minor-was-badly-beaten-up-by-assailants-for-touching-bike-in-delhi-s-narela-2023-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: बाइक छू जाने पर नाबालिग की पिटाई कर दांत तोड़ा, बचाव में आए भांजे को भी मारा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: बाइक छू जाने पर नाबालिग की पिटाई कर दांत तोड़ा, बचाव में आए भांजे को भी मारा, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 03 Sep 2023 11:10 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:10 PM IST
सार
बाइक छूने पर हमलावर लात घूंसों से बुरी तरह से पिटाई करने लगे। जिससे उसका एक दांत टूट गया। भांजे के बचाव में आने पर हमलावरों ने उसकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली के नरेला इलाके में बाइक छू जाने पर हमलावरों ने एक नाबालिग की पिटाई कर उसका दांत तोड़ दिया। आरोपियों ने उसके भांजे को भी पीटा। घायल नाबालिग का इलाज करवाने के बाद पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
घायल नाबालिग की पहचान बादल (17) के रूप में हुई है। बादल ने पुलिस को बताया कि एक सितंबर की रात वह अपने बहनोई की बाइक पर भांजे हिमांशु के साथ घर जा रहा था। सर्विस स्टेशन के पास उसकी बाइक एक खड़ी बाइक से टच कर गई। जिससे उस बाइक की लाइट टूट गई।
विज्ञापन
यह देखकर दो युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। हमलावर लात घूंसों से बुरी तरह से पिटाई करने लगे। जिससे उसका एक दांत टूट गया। भांजे के बचाव में आने पर हमलावरों ने उसकी भी पिटाई कर दी। किसी तरह दोनों अपने घर पहुंचे।