{"_id":"ad08f3c79ddb6fb15661168026341b41","slug":"minor-still-not-traceable-after-22-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल लेकर निकला, 22 दिन बाद भी नाबालिग का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल लेकर निकला, 22 दिन बाद भी नाबालिग का पता नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 08 May 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना मुजेसर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के का 22 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। लड़का 16 अप्रैल को अपने घर से खेलने के लिए निकला था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ मुजेसर थाना क्षेत्र के जीवन नगर गौंछी इलाके में रहता है। वह कंपनियों में मशीनें ठीक करने का काम करता है। सुरेंद्र ने बताया कि उनका 14 वर्षीय लड़का गोविंद सोहना रोड स्थित एक स्कूल में पांचवीं का छात्र है। वह 16 अप्रैल को घर पर ही था।
विज्ञापन
दोपहर करीब 3 बजे वह साइकिल लेकर खेलने चला गया, लेकिन लौट कर नहीं आया। काफी तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं लगा, इसके बाद परिजनों ने संजय कॉलोनी चौकी में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
सुरेंद्र का आरोप है कि 22 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उसके बच्चे का पता नहीं लगा सकी है। सुरेंद्र ने एक व्यक्ति को करीब पांच हजार रुपये उधार दिए थे। उसने बच्चे की गुमशुदगी में उस व्यक्ति पर शक जताया है।
जांच अधिकारी यासीन खान के मुताबिक बच्चे की तलाश के लिए आसपास के सभी थानों में फोटो भेज गए हैं, दूरदर्शन में भी गुमशुदगी की सूचना के लिए संपर्क किया गया है। बच्चे के रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई है।