छह साल मौसा और चार साल तक पिता ने किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपने पिता और मौसा पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
सेक्टर-10ए थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा के माता-पिता दोनों शिक्षक हैं। पुलिस को मिली शिकायत में सामने आया है कि छात्रा के साथ छठी कक्षा में पढ़ने के दौरान एक रात मौसा ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
लेकिन डर के कारण उसने किसी को इस बात की जानकारी नहीं दी। शिकायत के मुताबिक तीन साल तक यह सिलसिला चलता रहा।
शिकायत करने पर पर पिता ने भी किया रेप
चार साल पहले जब वह आठवीं कक्षा में थी तो इस बात की जानकारी उसने अपने पिता को दी। लेकिन शराब के नशे में उन्होंने बचाव करने के बजाय मेरे साथ गलत हरकत की।
लगातार चार सालों से यह सिलसिला चलता आ रहा है। इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब उसके पिता उसके साथ आए दिन जबर्दस्ती करने लगे।
बृहस्पतिवार को किसी तरह पीड़िता अपने परिचित के साथ सेक्टर-9 चौकी पहुंची। इस संबंध में सेक्टर-9 पुलिस चौकी में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत किशोरी का मेडिकल कराया।
मेडिकल में हुई दुष्कर्म की पुष्टि
मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।
देर रात ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। एसीपी सिटी के मुताबिक इस केस के संबंध में अन्य परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।