फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor killed by stabbing him more than 50 times for Rs 350 In Delhi

हैवानियत की सारी हदें पार: 350 रुपये के लिए किशोर का गला दबाया, फिर चाकू से ताबड़तोड़ 50 से ज्यादा किए वार

Thu, 23 Nov 2023 10:22 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 23 Nov 2023 10:22 AM IST
सार

हत्याकांड का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। लूट का विरोध करने पर आरोपी ने पहले गला दबाया, फिर चाकू से ताबड़तोड़ 50 से ज्यादा वार कर दिए।

विज्ञापन
Minor killed by stabbing him more than 50 times for Rs 350 In Delhi
दिल्ली में 350 रुपये के लिए नाबालिग की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां वेलकम इलाके में मंगलवार रात महज 350 रुपये लूटने के लिए 16 साल के किशोर ने 17 साल के किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्याकांड का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। लूट का विरोध करने पर आरोपी ने पहले गला दबाया, फिर चाकू से ताबड़तोड़ 50 से ज्यादा वार कर दिए। खून से लथपथ किशोर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को काफी प्रयासों के बाद मृतक की शिनाख्त जाफराबाद निवासी यूसुफ (17) के रूप में हुई। 

विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों के हवाले कर दिया। छानबीन के बाद मंगलवार रात को ही पुलिस ने आरोपी किशोर को दबोच लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, यूसुफ परिवार के साथ गली नंबर-27, जाफराबाद में रहता था। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूसुफ भाई के साथ वेलकम में कपड़ों पर कढ़ाई का काम करता था। मंगलवार रात को वह किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकला था। इस बीच वह गली नंबर-18, ईदगाह रोड, वेलकम पहुंचा। यहां नशे में धुत आरोपी ने यूसुफ को घेर लिया। आरोपी जबरन उसकी जेब में रखे 350 रुपये निकालने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गला दबा दिया। जैसे ही यूसुफ नीचे गिरा तो आरोपी ने चाकू से 50 से ज्यादा वार कर दिए। 

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने कही यह बात
पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि अस्पताल ले जाने पर यूसुफ को मृत घोषित कर दिया गया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। जांच के बाद वेलकम निवासी आरोपी को दबोच लिया गया। उसके पास से चाकू भी बरामद कर लिया गया। वारदात के बाद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। दोपहर बाद उसकी पहचान हुई।

दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज
वेलकम में यूसुफ हत्याकांड का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें यूसुफ पर आरोपी जानवरों की तरह चेहरे व गले पर चाकू से हमला करते हुए नजर आया है। इस दौरान कभी वह चेहरे को लात से मारता तो कभी बाल घसीटकर गली में ले जाते हुए दिखा है। इस दौरान वह नाचते हुए मोहल्ले वालों को ललकार भी रहा था। घटना के दौरान किसी ने भी यूसुफ को बचाने का प्रयास नहीं किया। आरोपी ने यूसुफ की गर्दन पर चाकू के इतने वार किए कि उसकी गर्दन लगभग अलग ही हो गई थी। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि आरोपी पहले भी हत्या के मामलों में शामिल रह चुका है। 

...तो हत्यारोपी जल्द आ जाएगा बाहर
नाबालिग होने का फायदा उठाकर आरोपी जल्द ही बाल सुधार गृह से बाहर आ जाता है। आरोपी ने यह तीसरी वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, मामले पर वरिष्ठ अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, नाबालिग को पकड़कर जेजे बोर्ड में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed