{"_id":"64cbd3dd6757ce81aa079c75","slug":"minor-harassment-girl-in-delhi-police-arrested-the-accused-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बच्ची के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म, पार्क में छोड़कर भागा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरप्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बच्ची के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म, पार्क में छोड़कर भागा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरप्तार
Thu, 03 Aug 2023 09:51 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 03 Aug 2023 09:51 PM IST
सार
बच्ची ने विरोध किया तो वह उसका हाथ पकड़कर जबरन पास में ही मौजूद एक सुनसान पार्क में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को पार्क में ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में रेलवे लाइन के पास मौजूद बस्ती में रहने वाली आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को बस्ती में ही रहने वाले एक नाबालिग किशोर ने अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बच्ची की हालत गंभीर है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग को दबोच लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
मासूम अपने परिजनों के साथ आदर्श नगर इलाके में रेलवे लाइन के पास बसी एक बस्ती में रहती है। उसके माता-पिता पेशे से मजदूर हैं। बच्ची इलाके में ही एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। बुधवार दोपहर करीब 12.40 बजे वह स्कूल से घर आई। इसके बाद वह बस्ती में बने एक शौचालय में चली गई। वहां से लौटते समय आरोपी किशोर उसे बहाने से अपने साथ ले जाने लगा।
बच्ची ने विरोध किया तो वह उसका हाथ पकड़कर जबरन पास में ही मौजूद एक सुनसान पार्क में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को पार्क में ही छोड़कर फरार हो गया। मासूम रोती हुई घर लौट आई। परिजनों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।