फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor girls from Delhi were being sold in Andhra Pradesh

दिल्ली से ले जाकर बेचते थे लड़कियां: आंध्र प्रदेश में नाबालिगों से कराते वेश्यावृति, किशोरी ने सुनाई आपबीती

Tue, 07 Nov 2023 05:40 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 07 Nov 2023 05:40 AM IST
सार

नई सीमापुरी में रहने वाली नूरजहां पत्नी जहांगीर उर्फ काना 16 वर्षीय किशोरी को नौकरी दिलाने के बहाने आंध्रप्रदेश ले गई। नूरजहां साथ में किशोरी की हम उम्र सहेली को भी ले गई थी। आंध्रप्रदेश में दोनों लड़कियों को एक महिला के हवाले कर दिया गया। यहां पर दोनों किशोरियों को एक कमरे में बंद कर वेश्यावृति कराने का दबाव बनाया जाने लगा।

विज्ञापन
Minor girls from Delhi were being sold in Andhra Pradesh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से नाबालिग लड़कियों को आंध प्रदेश ले जाकर बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। सीमापुरी थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं में 60 वर्षीय वृद्धा भी शामिल है।

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से 16 वर्ष की दो लड़कियां मुक्त कराई गई हैं। आरोपी सिर्फ 13 ये 15 वर्ष की लड़कियों को ही दिल्ली से आंध्र प्रदेश लेकर जाकर बेचते थे। संभावना है कि ये छह से ज्यादा लड़कियों को आंध्र प्रदेश में बेच चुके हैं। आंध्र प्रदेश में लड़कियों को कई बार बेचा जाता था और आखिर में उन्हें कोठे पर बेच दिया जाता था। मुख्य आरोपी जहांगीर के खिलाफ 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


नई सीमापुरी में रहने वाली नूरजहां पत्नी जहांगीर उर्फ काना 16 वर्षीय किशोरी को नौकरी दिलाने के बहाने आंध्र प्रदेश ले गई। नूरजहां साथ में किशोरी की हमउम्र सहेली को भी ले गई थी। आंध्र प्रदेश में दोनों लड़कियों को एक महिला के हवाले कर दिया गया। यहां पर दोनों किशोरियों को एक कमरे में बंद कर वेश्यावृति कराने का दबाव बनाया जाने लगा। विरोध करने पर मारपीट की गई। किशोरी किसी तरह आंध्र प्रदेश से दिल्ली भागकर आ गई और अपने परिजनों के साथ मिलकर सीमापुरी थानाध्यक्ष विनय यादव को शिकायत दी। मामला दर्जकर इंस्पेक्टर विनय यादव की देखरेख में एसआई सोनू कुमार, सिपाही अर्जुन व सिपाही रामप्रताप की टीम ने जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को जांच में पता लगा कि मुख्य आरोपी जहांगीर के खिलाफ 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है। जांच के बाद पुलिस टीम ने नूरजहां को गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर दूसरी लड़की को भी बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने अनंतपुर, आंध्र प्रदेश में दबिश देकर आरोपियों से लड़कियों को खरीदने वाली महिला रांगेपल्ली उर्फ ज्योति को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जहांगीर उर्फ काना को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद इंस्पेक्टर विनय यादव की टीम ने जहांगीर को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। जहांगीर ने अपने साथी अलाउद्दीन के नाम का खुलासा किया। ये दोनों ही लड़कियों को आंध्र प्रदेश ले जाते थे। एसआई सोनू कुमार ने सीमापुरी निवासी अलाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

60 वर्ष से ज्यादा है रांगेपल्ली की उम्र
शाहदरा जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आंध्र प्रदेश में लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाली रांगेपल्ली की उम्र 60 वर्ष से ज्यादा है। नूरजहां की उम्र 26 वर्ष है। जहांगीर के खिलाफ सभी 28 मामले पूर्वी दिल्ली में ही दर्ज हैं।

लड़कियों को बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये आरोपी अब तक कितनी लड़कियों को बेच चुके हैं। -रोहित मीणा, पुलिस उपायुक्त, शाहदरा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed