{"_id":"5cde057bbdec2207132d67ba","slug":"minor-girl-sexul-assulted-by-miscriants-in-buradi-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार से भागकर आई किशोरी से बुराड़ी में दुष्कर्म, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार से भागकर आई किशोरी से बुराड़ी में दुष्कर्म, मामला दर्ज
Fri, 17 May 2019 06:21 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 May 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों से नाराज होकर 17 वर्षीय किशोरी हिसार से भागकर दिल्ली आ गई। दिल्ली पहुंचने के अगले ही दिन उसे गलती का एहसास हुआ तो वह वापस घर जाने के लिए कश्मीरी गेट बस अड्डा पहुंची। वहां उसे एक ऑटो चालक मिला।
विज्ञापन
आरोपी पीड़िता को बुराड़ी से हिसार की बस मिलने की बात कर बुराड़ी के कौशिक एंक्लेव ले गया। वहां आरोपी ने अपने घर पर किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी को भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी की मदद से ढूंढ निकाला। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुनील (30) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ हिसार में रहती है। परिजनों के डांटने पर मंगलवार को वह दिल्ली पहुंची। रात को दिल्ली में बिताने के बाद उसने वापस अपने घर लौटने का मन बनाया। घर वापस जाने के लिए वह किसी तरह ऑटो से कश्मीरी गेट बस अड्डा पहुंची।
विज्ञापन
ऑटो से पूछताछ के दौरान आरोपी सुनील ने बताया कि हिसार की बस बुराड़ी से मिलती है। आरोपी धोखे से पीड़िता को बुराड़ी के कौशिक एंक्लेव ले गया। वहां घर ले जाकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को अपने घर से भगा दिया। पीड़िता बाहर निकली और उसने राहगीर की मदद से पुलिस को मामले की सूचना दे दी।
इधर पीड़िता को आरोपी के घर का ठीक से पता नही था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को इलाके की सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान हुई। बाद में ऑटो के नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुनील को दबोच लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।