फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor girl sexual harassment with his relative in nodia

मौसा बना हैवान, नाबालिग को चार दिन तक बनाया हवस का शिकार

Wed, 19 Sep 2018 04:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 19 Sep 2018 04:28 AM IST
विज्ञापन
minor girl sexual harassment with his relative in nodia

विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर मौसा ने चार दिन तक किशोरी से दुष्कर्म किया। पिता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी बच्ची (12) माता-पिता के साथ दिल्ली में रहती है। चार दिन पहले वह नोएडा के एक गांव निवासी मौसा के घर आई थी। पिता का आरोप है कि आरोपी चार दिन तक बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। सोमवार रात जब पिता नोएडा पहुंचे तो बेटी को बेसुध पाया।
विज्ञापन

 
बेटी ने बताया कि मौसा रोज उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाता था। जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो जाती थी। इसके बाद मौसा दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर उससे मारपीट की जाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

डीएलएफ मॉल में युवती से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े

नोएडा के सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल में सोमवार शाम को एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है। 

प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत के मुताबिक, सेक्टर-29 निवासी युवती शहर की एक निजी कंपनी में काम करती है। वह मॉल में घूमने गई थी। इस बीच युवक उसके आगे-पीछे चलकर परेशान करने लगा। मौका पाते ही उसने युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। 

युवती के विरोध करने पर उसने हाथापाई करते हुए कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद आरोपी भाग निकला। युवती ने बताया कि आरोपी ने नाम गौरव बताया था। 

वह सेक्टर-19 निवासी है। युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed