{"_id":"59abaa3a4f1c1b06278b4e96","slug":"minor-girl-sexual-harassed-by-a-youth-on-lured-toffee-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉफी का लालच दे बच्ची से कुकर्म, चिल्लाना सुन पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉफी का लालच दे बच्ची से कुकर्म, चिल्लाना सुन पहुंचे ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 03 Sep 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात पड़ोसी युवक ने टॉफी का लालच देकर कमरे में बंदकर बच्ची का अप्राकृतिक शोषण किया। बच्ची की चीखें सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी युवक को दबोचकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
गांव के एक व्यक्ति की पांच वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम करीब सात बजे घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक टॉफी का लालच देकर बच्ची को अपने घर में ले गया और उससे अप्राकृतिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
बच्ची की चीखें सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। एसओ रनवीर सिंह यादव ने बताया कि आरोपी आरिफ मूलरूप से गांव शामली, पिलखुवा जिला हापुड़ का रहने वाला है।
विज्ञापन
वह पिछले एक साल से यहां गांव में अपनी बहन के घर पर रह रहा था। एसओ ने बताया कि मामले में अप्राकृतिक संबंध बनाने और पॉस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।