फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor girl gang raped by four youth in gurgaon told horrible story

चार लड़के करते रहे दुष्कर्म, छूटने पर खोला और भी दर्दनाक सच

Sat, 06 Feb 2016 02:03 PM IST
Updated Sat, 06 Feb 2016 02:03 PM IST
विज्ञापन
minor girl gang raped by four youth in gurgaon told horrible story

गुड़गांव। झारखंड से मानव तस्करी कर लाई गई 14 साल की एक लड़की एक एनजीओ को गुड़गांव-सोहना मार्ग पर मिली, जिसे पांच साल पहले झारखंड से लाया गया था।

विज्ञापन


बाद में कुछ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म कर बंधक बना लिया। भोंडसी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच आनंद विहार थाना दिल्ली को भेज दी है।

मूल रूप से झारखंड के सिमडेगा जिले की मुंडू निवासी पीड़िता ने भोंडसी थाना पुलिस को बताया कि पांच साल पहले उसके गांव के ही रहने वाले राउकान नामक युवक ने उसके साथ तीन अन्य नाबालिगों को बहला-फुसलाकर अगवा किया।
विज्ञापन


चारों लड़कियों को आनंद विहार दिल्ली के पास किसी मीना के पास रखा गया था। जहां पर पूजा प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये उनको अलग-अलग जगहों पर भेजा गया। उनके परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें :
खेल की दुनिया में प्रियंका गांधी की बेटी मिराया ने दिखाया कमाल
देवांश के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान, पूरे शरीर पर नहीं थे कपड़े
ऑटो एक्सपो में शर्मिंदा होने से बचीं आलिया, विराट ने की मदद
ब्रेन डेड युवक का दिल पहुंचा दिल्ली, बची 4 जिंदगी
चलती कार में गैंगरेप, वीडियो बनाकर फेंका बाहर

भाषा समझने में हो रही परेशानी

minor girl gang raped by four youth in gurgaon told horrible story

चारों लड़कियों को आनंद विहार दिल्ली के पास किसी मीना के पास रखा गया था। जहां पर पूजा प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये उनको अलग-अलग जगहों पर भेजा गया। उनके परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं दी गई।

उसे दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग क्षेत्रों में रखा जा रहा था। चार युवकों ने उसके साथ लगातार सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह से वह आरोपियों के चंगुल से भाग निकली।

उसे यह नहीं पता है कि उसे कहां रखा गया था। बस उसे आनंद विहार का क्षेत्र पता है। चाइल्ड वेलफेयर की टीम व पुलिस ने काउंसलिंग के बाद उसका मेडिकल चेकअप कराया है। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

तीन अन्य लड़कियों का नहीं खुला रहस्य

minor girl gang raped by four youth in gurgaon told horrible story

पुलिस ने उसका अदालत में बयान दर्ज कराने के बाद आरुषि होम भेजा है। भोंडसी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए आनंद विहार थाना पुलिस को भेज दिया है।

लड़की की भाषा समझने में पुलिस को परेशानी हो रही है। पुलिस की मानें तो जांच के दौरान ही पूरी बात साफ होगी। इसके साथ झारखंड के लाइंगी गांव से आई तीन अन्य लड़कियां कहां हैं, यह भी जांच का विषय बना हुआ है।

पुलिस को गिरोह के मास्टर माइंड राउकान व मीना की तलाश है। थाना प्रभारी भोंडसी के अनुसार जांच आनंद विहार थाना पुलिस करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed