फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor girl become mother before marriage

फरीदाबाद: शादी से पहले ही मां बनी नाबालिग

Thu, 04 Sep 2014 08:08 AM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
minor girl become mother before marriage

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में बुधवार को एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की डिलीवरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की अविवाहित है। मामले की जानकारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के लिए महिला लीगल एडवाइजर को बुलाया।

विज्ञापन


सूरजकुंड क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की को प्रसव के लिए मंगलवार देर रात बीके अस्पताल लाया गया था। अस्पताल आने के करीब आधे घंटे बाद लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब लड़की की आइपीडी फाइल बनाई जा रही थी, तो उसके साथ मौजूद लोग उसकी सही और जरूरी जानकारी नहीं दे पाए। इस दौरान यह बात सामने आई कि लड़की नाबालिग और अविवाहित है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह लड़की को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। बीके चौकी पुलिस ने जब लड़की और उसके परिजनों से बात करने का प्रयास किया तो शुरूआत में तो उन्होंने पुलिस से बात करने से मना कर दिया। लेकिन बाद में महिला पुलिस कर्मियों के समझाने पर वह बात करने को तैयार हुए।

जांच अधिकारी लालचंद ने बताया कि लड़की और उसके परिजनों के बयान लिए जा रहे है। अगर पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शिकायत होगी तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नाबालिग से छेड़छाड़ में 5 साल की कैद

minor girl become mother before marriage

फरीदाबाद की एक अदालत ने 16 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में एक व्यक्ति को 5 साल की कैद और 62 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी ने अपने दोस्त की बेटी के साथ ही छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया था। इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने दोस्त और बेटी से मारपीट भी की थी।

जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायधीश देशराज चालिया की अदालत ने छेड़छाड़ के आरोपी डबुआ कॉलोनी निवासी प्रदीप उर्फ पूना को यह सजा सुनाई है। पेश मामले में पर्वतीय कॉलोनी निवासी उमर (काल्पनिक नामक) ने 22 जुलाई 2013 को थाना सारन में मामला दर्ज कराया था।

जिसमें बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। उसकी 16 वर्षीय एक बेटी रुकसाना व 10 वर्षीय बेटा है। उसकी पत्नी भी जॉब करती हैं। 20 जुलाई 2013 को पत्नी जॉब पर गई थी, वह बेटा व बेटी के साथ अकेला था।

इसी दौरान उमर का दोस्त प्रदीप उर्फ पूना घर पर आया। थोड़ी देर बाद उमर ने प्रदीप को दिए 10 हजार रुपये उधार के वापस मांगे। इस पर प्रदीप उमर की स्कूटी लेकर रुपये लेने चला गया। कुछ देर बाद उमर अपनी पत्नी को लेने चला गया था।

आरोप है कि तभी प्रदीप घर में आ गया और मोबाइल का चार्जर लेने के बहाने उमर की बेटी को दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने दुष्कर्म का भी प्रयास किया। इसी बीच उमर की पत्नी घर आ गई।

बेटी की चीख पुकार सुनकर वह तेजी से कमरे में गई और विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी प्रदीप चला गया। उमर के घर वापस आने पर मां-बेटी ने आपबीती सुनाई। गुस्से में जब उमर बेटी के साथ आरोपी प्रदीप के घर गया तो प्रदीप ने अपने 2-3 दोस्तों के साथ मिलकर दोनों को मारापीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed