{"_id":"5daf9a878ebc3e017d364f66","slug":"minor-driving-bullet-hit-elderly-woman-dies-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट चला रहे नाबालिग ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट चला रहे नाबालिग ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौत
Wed, 23 Oct 2019 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 23 Oct 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा हरिदास नगर इलाके में सोमवार शाम बुलेट ने एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला उछलकर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। बुलेट नाबालिग चला रहा था। उसे भी चोट लगी है। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नाबालिग व उसके बड़े भाई पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक महिला की शिनाख्त झड़ौंदाकलां निवासी खुश्ती देवी (72) के रूप में हुई है। परिवार में पति भोपाल सिंह व अन्य सदस्य हैं। सोमवार शाम खुश्ती देवी पैदल ही अपने एक रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल ने खुश्ती को जोरदार टक्कर मार दी। बुलेट को गांव का ही एक नाबालिग चला रहा था। गिरने से उसे भी चोट लगी। आस पास मौजूद लोगों ने दोनों ने घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने स्कूटी चालक को कुचला, मौत
नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक स्कूटी चालक की मौत हो गई। वाहन ने उसके सिर को पूरी तरह से कुचल दिया था। पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त सराय पीपल थला निवासी रामबाबू (30) के रूप में हुई। रात करीब एक बजे पुलिस को आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पर एक स्कूटी सवार का शव पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मृतक के पास से मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त की। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन ने रामबाबू की स्कूटी को टक्कर मारी है।