फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor boys theft 8kg gold in delhi.

नाबालिग बच्चों ने चुराया आठ किलो सोना

Sat, 20 Sep 2014 09:31 AM IST
Updated Sat, 20 Sep 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
Minor boys theft 8kg gold in delhi.

दिल्ली के टायर पंचर गिरोह ने मुजफ्फरनगर के ज्वेलर की गाड़ी से सवा दो करोड़ रुपये का करीब 8 किलो सोना उड़ा लिया। वहीं, दक्षिण जिले की एसटीएफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए 48 घंटे में ही वारदात को सुलझाते हुए दो नाबालिग समेत छह आरोपियों को दबोचकर मामला सुलझा लिया।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त प्रेमनाथ के अनुसार, ज्वेलर मनीष कुमार की सुखमल चंद मनीष कुमार नाम से मुजफ्फरनगर की सर्राफा मार्केट में दुकान है।

मनीष नौकर संजीव के साथ 16 सितंबर को टैक्सी से चांदनी चौक आ रहे थे। बैग में 7 किलो 931 ग्राम सोना था। बैग सीट के नीचे रखा हुआ था।

पुलिस ने टायर पंचर गिरोह को पकड़ा

Minor boys theft 8kg gold in delhi.

दोपहर करीब 12:15 बजे वेलकम फ्लाईओवर के पास एक टेंपो चालक ने उनकी गाड़ी का टायर पंचर होने की बात कही। सीलमपुर में डबल स्टोरी के पास चालक कार को किनारे रोककर टायर बदलने लगा। इस पर मनीष व संजीव गाड़ी से बाहर आ गए।

कुछ देर बाद जब ज्वेलर ने देखा तो बैग गायब था। ज्वेलर ने सीलमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच कर रहे एसटीएफ प्रभारी राजेंद्र सिंह की टीम को मदनगीर में रहने वाले टायर पंचर गिरोह के सदस्य सन्नी पर शक हुआ।

गुप्त सूचना के बाद पुलिस टीम ने 18 सितंबर को बाबा गंगनाथ मंदिर, वसंत विहार पर घेराबंदी करके सन्नी व दो नाबालिग को चोरी का सामान ठिकाने लगाते हुए पकड़ लिया। इनके पास 1.931 ग्राम सोना मिला।

सन्नी ने पूछताछ में ज्वेलर की गाड़ी से सोना उड़ाने की बात स्वीकार कर ली। सन्नी की निशानदेही पर अनिल, दयाल और विष्णु को गिरफ्तार करके इनके कब्जे से 6 किलो 520 मिलीग्राम सोना और बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचर बनाते-बनाते उड़ा लिए थे 70 हजार

Minor boys theft 8kg gold in delhi.

नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने पंचर लगाने के बहाने सामान उड़ाने वाले गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने 17 सितंबर को कार में पंचर लगाने के दौरान सिकंदराबाद के एक व्यक्ति की कार से ब्रीफकेस चोरी कर लिया था, जिसमें 70 हजार रुपये थे।

बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र निवासी वीर सिंह कार से 17 सितंबर को नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर लौट रहे थे। सेक्टर-99 के पास उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। वह पंचर लगवाने के लिए सलारपुर में डीएससी रोड पर एक दुकान पर गए। वहां दो युवकों ने पंचर लगाना शुरू किया।

जब वह कार से उतरकर टायर देखने पहुंचे तो इस बीच दो युवक बाइक स्टार्ट कर वहां से निकले। पंचर लगवाने के बाद पीड़ित कार लेकर चले तो देखा कि उनकी कार की पिछली सीट पर रखा ब्रीफकेस गायब था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को ही पंचर लगाने वाले दोनों युवकों से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।

पुलिस के अनुसार, जिस वक्त उनकी कार में पंचर लग रहा था, उस समय बाइक सवारों ने ब्रीफकेस चोरी कर लिया था। बदमाशों की पहचान बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र निवासी आसिफ, आरिफ, शेरूद्दीन और मेहराज के रूप में हुई है।

खुद करते हैं गाड़ी पंचर
गिरोह के सदस्य चोरी-छिपे पहले कारों में खुद पंचर करते हैं। फिर पंचर लगाने के दौरान कारों से ब्रीफकेस, लैपटॉप और बैग आदि उड़ा ले जाते हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक भी बरामद की है, जिसकी नंबर प्लेट पर पुलिस का निशान लगा है।

आरोपियों के कब्जे से कई कारों की आरसी के अलावा लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद हुए हैं। बृहस्पतिवार रात को आरोपी डीएससी रोड स्थित पंचर की दुकान बंद कर सामान सहित भागने की फिराक में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed