फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor accused would be interrogate in Sunpedh case

सुनपेड़: अब मिल सकते हैं अहम सुराग, नाबालिग से होगी पूछताछ

Sat, 07 Nov 2015 06:45 PM IST
Updated Sat, 07 Nov 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
minor accused would be interrogate in Sunpedh case

दलित जितेंद्र के घर हुई आगजनी की घटना में सीबीआई नाबालिग आरोपी से भी पूछताछ करेगी। उससे घटना के बारे में अहम जानकारियां और तथ्य मिल सकते हैं।

विज्ञापन


इससे पहले सीबीआई फरार चल रहे नामजद आरोपियों को तलाश कर उनसे पूछताछ कर सकती है। घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए फिलहाल गांव वालों से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


सुनपेड़ गांव में रहने वाले दलित जितेंद्र के घर 19-20 अक्तूबर की रात हुई आगजनी की घटना में पीड़ित ने एक नाबालिग सहित ग्यारह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि नाबालिग आरोपी को महिला एवं बाल विकास विभाग के निरीक्षण गृह में रखा गया है।

मामले की जांच कर रही सीबीआई अभी तक बलवंत सिंह उनके बेटे धरम सिंह के अलावा करतार सिंह, संजय, आकाश और अमन को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है।

मामले की पूरी तफ्तीश करने के लिए अभी फरार चल रहे चार आरोपियों और नाबालिग से पूछताछ किया जाना बाकी है। मालूम हो कि नामजद आरोपियों में एदल, जगत, देशराज और योगेंद्र अभी फरार चल रहे हैं।

गांव वालों से भी ली जा रही जानकारी

minor accused would be interrogate in Sunpedh case

पूछताछ में नाबालिग सीबीआई के लिए घटना का गवाह, सुबूत या आरोपी होने के अलावा निर्दोष भी साबित हो सकता है। फिलहाल सीबीआई दोनों पक्षों से पूछताछ करने के बाद गांव वालों से जानकारी हासिल कर रही है।

क्रिमिनल मामलों के वकील रवींद्र गुप्ता के मुताबिक हत्या या किसी भी अन्य आपराधिक मामले में जांच पूर्ण करने के लिए सभी नामजद आरोपियों से पूछताछ जरूरी है, यह अलग बात है कि जांच में वह दोषी या निर्दोष साबित होता है।

दलित जितेंद्र के घर हुई आगजनी की घटना में दोनों पक्षों से पूछताछ कर चुकी सीबीआई अब जुटाए गए तथ्यों को पुख्ता करने के लिए गांव वालों से पूछताछ कर रही है। सीबीआई ने गांव वालों से घटना और जितेंद्र दंपत्ति के बारे में जानकारी बटोरी।

घटना की जांच में जुटी सीबीआई ने शुक्रवार को गांव के विजेंद्र, टेकसिंह, जलसिंह, जीतेंद्र कुमार, हरिया, वीरपाल और रामप्रसाद को बुलाकर उनसे पूछताछ की थी। शनिवार को इन सभी के परिवार वालों को घटना की जानकारी ली।

जितेंद्र दंपति के बीच रिश्तों की ली जानकारी

minor accused would be interrogate in Sunpedh case

पूछताछ के बाद बाहर आए लोगों ने बताया कि अधिकारियों ने जितेंद्र और उसकी पत्नी के बीच किस तरह के संबंध थे, क्या दोनों में लड़ाई होती थी, यदि हां तो आपने दोनों को कब लड़ते हुए देखा, क्या जितेंद्र शराब पीता है आदि सवाल पूछे गए।

कुछ लोगों से पूछा गया कि उन्हें घटना की जानकारी कैसे हुई, घटना के वक्त वह कहां थे, कब घटना स्थल पहुंचे और क्या देखा। कुछ गांव वालों ने थानों से दोनों पक्षों का आपराधिक इतिहास भी मंगाकर जांचने के लिए अधिकारियों से कहा।

इन लोगों के बयान दर्ज कर उन्हें वापस भेज दिया गया।  शनिवार को सीबीआई ने गांव के रमेश उसके बेटे सहित कई परिवार वालों को जानकारी के लिए बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed