फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   minister promised, these five sites will be Ambedkar Mahateerth

केंद्रीय मंत्री का वादा, अंबेडकर के जीवन से जुड़े ये पांच स्थल बनेंगे महातीर्थ

Fri, 15 Apr 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 15 Apr 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
minister promised, these five sites will be Ambedkar Mahateerth
महेश शर्मा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जिन पांच स्थानों पर अपना जीवन व्यतीत किया था उन्हें महातीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। वे राष्ट्र भक्त सपूत थे और सभी वर्गों के थे। केंद्र सरकार भी इसी तरह सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तुगलपुर में चैनसुख मार्केट में ब्रह्मपाल जाटव के आवास पर आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शर्मा ने ये बातें कहीं। इस मौके पर केक भी काटा गया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 2017 के चुनावों में जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष श्रीचंद शर्मा, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र भाटी, बिजेंद्र भाटी, चंद्रवीर नागर, सतीश गुलिया और विजय कसाना आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, श्रीराम हरि इंटर कॉलेज मिलक लच्छी में बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती मनाई गई। निवर्तमान मंडल अध्यक्ष विजय नागर ने कहा कि बाबा साहब ने ही अपने हक के लिए संघर्ष करना सिखाया। वे राष्ट्रीय महापुरुष थे। इस मौके पर कपिल गुर्जर व अनिल पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दादरी में बस अड्डे के नजदीक स्थित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल माला चढ़ाकर मिठाई बांटी। नगर पालिका परिषद चेयरमैन गीता पंडित ने कहा कि बाबा साहेब सिर्फ भारत रत्न ही नहीं बल्कि विश्व के रत्न थे। इस मौके पर चक्रेश जैन, रामकुमार वर्मा, वेद प्रकाश गुप्ता, डॉ. जतन लाल गर्ग, सरन गोयल, लब्बू शर्मा आदि मौजूद रहे। जमशेदपुरा में 125 किलो का केक काटकर अंबेडकर की जयंती बनाई गई। लोगों ने गुलाल भी उड़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed