{"_id":"670b94cb5987c1498f03345c","slug":"minister-gopal-rai-said-that-center-did-not-respond-on-artificial-rain-pollution-in-delhi-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : जनवरी से अक्तूबर तक 200 दिन साफ हवा में सांस ली, गोपाल राय ने कहा- प्रदूषण पर झूठ बोलना बंद करे भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : जनवरी से अक्तूबर तक 200 दिन साफ हवा में सांस ली, गोपाल राय ने कहा- प्रदूषण पर झूठ बोलना बंद करे भाजपा
Mon, 14 Oct 2024 03:33 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:33 AM IST
सार
दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जब प्रदूषण काफी बढ़ जाता है तो इससे निजात पाने के लिए कृत्रिम वर्षा एक कारगर उपाय हो सकती है।'
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्र सरकार की केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण कमिटी 12 अक्तूबर को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि दिल्ली में पिछले दो साल से लगातार प्रदूषण कम हुआ है।
विज्ञापन
इस पर दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को कहा, 'मैं भाजपा के नेताओं से कहना चाहूंगा कि वह अपने नेता, पर्यावरण मंत्री और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पता करे लें और दिल्ली में प्रदूषण को लेकर झूठ बोलना बंद करें। दिल्ली में प्रदूषण को कम करने में बारिश का बेहद महत्वपूर्ण योगदान रहा है और हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि दिवाली के बाद जब प्रदूषण काफी बढ़ जाता है तो इससे निजात पाने के लिए कृत्रिम वर्षा एक कारगर उपाय हो सकती है।'
विज्ञापन
मंत्री गोपाल राय ने कहा, ' आप सरकार के प्रयासों से दिल्ली में वायु प्रदूषण कम हुआ। दिल्ली में दशहरे के बाद भी आज AQI का स्तर अच्छा है। केंद्र की CPBC के अनुसार, दिल्ली में लगातार दो साल से जनवरी से अक्तूबर के बीच 200 दिन हवा का स्तर बेहतर रहा।
विज्ञापन
राय ने कहा कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाकर रहेंगे। हमने सात अक्तूबर कोएंटी डस्ट कैंपेन शुरू किया। हमने दिल्ली की 120 एजेंसियों को बुलाकर डस्ट पॉल्यूशन के नियमों को अच्छे से समझाया है। अब अगर कल से कोई डस्ट पॉल्यूशन फैलाता हुआ पाया जाएगा तो उसके सख्त कार्रवाई की जाएगी।'