पहले मंत्री जी ने घूरा फिर महिला पत्रकार के फिगर पर की टिप्पणी, ब्लॉग लिखा तो हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के गवर्नर द्वारा की गई शर्मनाक हरकत की खबरे आने अभी बंद भी नहीं हुई थीं कि एक और मामला सामने आ गया। इस बार एक मंत्री ने महिला पत्रकार के कानों में अभद्र टिप्पणी की है।
बता दें कि यह बात खुद उस महिला पत्रकार ने एनडीटीवी.कॉम पर ब्लॉग लिख कर बताई है। मालूम हो कि महिला पत्रकार ने लिखा,'कुछ हफ्ते पहले मैं एक ऑफिशियल इवेंट को कवर कर रही थी, जिसमें कई मंत्री, राजनेता और अधिकारी शिरकत कर रहे थे।
शाम के करीब जब हमलोग बाहर निकल रहे थे, तब उनमें से एक मंत्री, जिनसे मेरा हल्का-पुल्का सामान्य परिचय से ज्यादा कुछ नहीं था, मुझपर निगाह डालते हुए बाहर निकल रहे थे। उस वक्त मैं किसी अन्य पत्रकार और एक सांसद के साथ थी। इसके बाद नजदीक आते हुए उन्होंने कहा, पता है, तुम मोटी हो गई हो।'
उन्होंने आगे अपने ब्लॉग में लिखा,'तब मैंने झेंपते हुए और बहुत धीमी आवाज में कहा था, सच में? इसके बाद वो मेरी तरफ मुंह करके खड़े हो गए और सिर हिलाते हुए कहा 'हां'।
यह बात मुझे इसलिए बुरी नहीं लगी कि उस वरिष्ठ मंत्री ने मुझे मोटी कहा था बल्कि इस परिपक्व नेता और ऊंचे पद पर रहने वाले शख्स द्वारा कही गई बात मुझे थोड़ी डरावनी लगने लगी थी कि वो मुझ पर इस तरह नजर रख रहा है।'
तब मेरे साथ खड़े दो लोगों ने पूछा था कि मंत्री ने क्या कहा? उस वक्त मैं उसे बकवास कहकर बाहर निकल आई थी। तब मेरे पत्रकार मित्रों ने कहा था कि तुम्हें कहना चाहिए था कि आप अपनी सीट खोने जा रहे हैं। तुम वाकई बहुत विनम्र हो।'