फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minister Atishi became emotional after manish Sisodia and his wife meet

Noida: सिसोदिया की पत्नी से मुलाकात पर भावुक हुईं मंत्री आतिशी, कहा- पीएम मोदी को चुकानी होगी आंसुओं की कीमत

Sun, 12 Nov 2023 04:35 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 12 Nov 2023 04:35 PM IST
सार

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी की मुलाकात देखकर भावुक हो गईं। उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें लिखा कि उनके परिवार की आंखों के इन आंसुओं की कीमत पीएम मोदी को एक दिन चुकानी होगी।

विज्ञापन
Minister Atishi became emotional after manish Sisodia and his wife meet
मनीष सिसोदिया ने पत्नी से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को मनीष और उनकी पत्नी की मुलाकात की एक फोटो साझा की थी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस तस्वीर में देश के गरीब बच्चों को भविष्य देने वाले व्यक्ति के साथ हो रहे अन्याय की ओर इशारा किया। इसके बाद राघव चड्ढा और अब मंत्री आतिशी ने भावानात्मक पोस्ट की है। 

विज्ञापन


मंत्री आतिशी ने एक्स पर तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा कि 'यह तस्वीर आत्मा को झकझोर देती है। मनीष सिसोदिया वो इंसान हैं, जिसने लाखों बच्चों की आंखों में एक सपना जगाया। उनके परिवार की आंखों के इन आंसुओं की कीमत पीएम मोदी को एक दिन चुकानी होगी। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में आप सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। वह मौजूदा समय में तिहाड़ जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट की अनुमति के बाद पुलिस दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को उनकी बीमार पत्नी से मिलवाने लेकर पहुंची। सिसोदिया ने अपनी बीमार पत्नी से उस परिसर में मुलाकात की, जो अब आधिकारिक तौर पर दिल्ली की मंत्री आतिशी को आवंटित किया गया है। यही परिसर पहले उन्हें आवंटित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed