फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Million gift to the young woman made a victim of fraud

एक करोड़ के गिफ्ट के नाम पर युवती हुई शिकार

Fri, 26 Jun 2015 09:03 AM IST
Updated Fri, 26 Jun 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
Million gift to the young woman made a victim of fraud

फेसबुक पर एक शख्स ने नोएडा की युवती से दोस्ती की। इसके बाद उसे कुरियर से एक करोड़ का गिफ्ट भेजने का ढोंग रचा और कुरियर कंपनी से उसे छुड़ाने के नाम पर युवती से पांच लाख रुपये अपने अकाउंट में डलवा लिए।

विज्ञापन


जब युवती को एहसास हुआ कि उसके साथ दोस्ती के नाम पर फ्रॉड किया गया है, तो मामले की शिकायत ई-मेल के जरिए एसएसपी से की। फिलहाल मामले की जांच डीएसपी डा. अनूप कुमार कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया जांच में आरोपी शख्स का फेसबुक पर लोकेशन अमेरिका में दिख रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर-93 ए निवासी रीना की दोस्ती कुछ दिन पूर्व अमेरिका में बैठे आदित्य (दोनों नाम परिवर्तित) से फेसबुक पर हुई थी। दोनों में बातचीत बढ़ गई और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन आदित्य ने रीना को गिफ्ट देने का चाहत दिखाई। पहले तो रीना ने इंकार कर दिया। मगर आदित्य ने उसे कसमें देकर मना लिया और उसे गिफ्ट देने के लिए पता पूछ लिया।

फोन आया कि अमेरिका से एक करोड़ का गिफ्ट आया है

Million gift to the young woman made a victim of fraud

दो दिन बाद एक कुरियर कंपनी से रीना के पास कॉल आई जिसमें कहा गया कि उनका अमेरिका से एक करोड़ रुपये का गिफ्ट आया है। गिफ्ट छुड़ाने के लिए पांच लाख रुपये बतौर सिक्योरिटी मनी देनी होगी।


रीना झांसे में आ गई और उसने कुरियर कंपनी द्वारा दिए गए अकाउंट नंबर में पांच लाख रुपये जमा कर दिए। जब गिफ्ट लेने के लिए रीना ने कुरियर कंपनी के नंबर पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ जाने लगा।

इतना ही नहीं उसी दिन रीना ने देखा कि आदित्य ने उसे फेसबुक पर ब्लॉक भी कर दिया था। उसके बाद रीना को एहसास हुआ कि किसी ने उसके साथ फ्रॉड किया है और पांच लाख रुपये ऐंठ लिए हैं। इस मामले को लेकर रीना ने एसएसपी के मेल पर शिकायत की है।

पुलिस के मुताबिक फ्रॉड की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच में प्रतीत हो रहा है कि जिस कुरियर कंपनी से युवती को फोन किया गया वह कोई और नहीं फेसबुक पर दोस्ती करने वाला शख्स ही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed