फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   milita dutt mandal suicide case convert into murder mystery

महिला टीवी पत्रकार की मौत के अनसुलझे सवाल

Fri, 08 Aug 2014 10:50 AM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
milita dutt mandal suicide case convert into murder mystery

गाजियाबाद की राज्यसभा टीवी प्रोड्यूसर (पत्रकार) मिलिता दत्ता मंडल की मौत के 15 दिन बाद सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस भले ही जांच बंद करने की तैयारी में जुटी हो। मगर पुलिस की नई थ्योरी पर कई सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


मिलिता के दोस्त या पड़ोसी कोई भी इसे सुसाइड मानने को तैयार नहीं है। दोनों का कहना है परिवार से प्रेम करने वाली मिलिता सुसाइड नहीं कर सकती है।

ये भी रहस्य बना है कि ऑफिस से सोसायटी लौटने के बाद ऐसा क्या हुआ कि मिलिता ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी?

इन बातों ने पैदा किया शक

milita dutt mandal suicide case convert into murder mystery

मिलिता की मौत के बाद ही पति सूर्य ज्योति और सास सांत्वना ने उनकी हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि पुलिस पति से झगड़े की बात कह रही थी।

अब 15 दिन बाद सुसाइड नोट बरामद होने की बात कहकर पुलिस मामले को सुसाइड मान रही है। राज्यसभा टीवी में ही कार्यरत मिलिता के एक दोस्त ने बताया कि मिलिता उनके साथ ही काम करती थीं।

वह बेहद हंसमुख और सभी की मदद करने वाली थी। घटना के दिन वे ऑफिस में नहीं थी मगर एक दिन पहले तक वह सभी से बेहद अच्छे से मिली थीं। ऐसे में सुसाइड का सवाल ही नहीं उठता है। ऑफिस में उनके कई दोस्त थे। मगर किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या पहले नहीं ली गई कार की तलाशी?

milita dutt mandal suicide case convert into murder mystery

कहा ये भी जा रहा है कि मिलिता की मौत के बाद उनकी कार से बैग मिला था लेकिन सुसाइड नोट नहीं, लेकिन घटना के 15 दिन सुसाइड नोट मिलने की बात ‌किसी के भी गले नहीं उतर रही है।

सारे लोग ये सवाल उठा रहे हैं कि क्या घटना के बाद पुलिस ने सही ढंग से कार की तलाशी नहीं ली थी?

ऐसे में, ये आशंका भी जताई जा रही है कि पार्किंग में खड़ी कार में किसी ने सुसाइड नोट बाद में डाल दिया हो। इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच राजेश द्विवेदी ने बताया कि सुसाइड नोट की लिखावट और मिलिता की हैंडराइटिंग की जांच के लिए आगरा की लैब भेजा गया है। हैंडराइटिंग एक्सपर्ट जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।

विज्ञापन

हाथ, पैर और अन्य जगहों पर 40 फ्रैक्चर

milita dutt mandal suicide case convert into murder mystery

पुलिस मिलिता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी देने से बच रही है। सिर्फ यही बताया गया है कि मिलिता के हाथ पैर और सिर समेत 40 जगहों पर हड्डी टूटी थी।

पहले सामने आ रहा था कि पति ने पुलिस को मिलिता की कार की चाबी दी है लेकिन दिल्ली पुलिस ने बताया कि बुधवार को पीएम रिपोर्ट के साथ ही गाजियाबाद पुलिस को कार की चाबी सौंपी गई।

मिलिता के घर में काम करने वाली मेड कविता ने भी बताया था कि घटना के एक दिन पहले ही वह काम करने आई थी और उन्हें मिलिता को टेंशन जैसी कोई बात नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed