{"_id":"69a99f2bc37b36dfed07ab13","slug":"middle-east-countries-cancel-class-10-exams-postpone-one-class-12-exam-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-126587-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मिडिल ईस्ट देशों में दसवीं की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की एक परीक्षा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मिडिल ईस्ट देशों में दसवीं की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की एक परीक्षा स्थगित
विज्ञापन
-दसवीं कक्षा की 7-11 मार्च की परीक्षाएं रद्द की गई, 12वीं का 7 मार्च का पेपर स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मध्य पूर्व के सात देशों बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में संचालित अपने संबद्ध स्कूलों के लिए दसवीं की 11 मार्च तक होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। बोर्ड ने इन देशों में मौजूदा परिस्थितियों की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया है। 12वीं की भी एक परीक्षा स्थगित की गई है।
बोर्ड के अनुसार दसवीं की 7 से 11 मार्च 2026 तक निर्धारित सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा 2 मार्च, 5 मार्च और 6 मार्च को होने वाली वे परीक्षाएं, जिन्हें पहले स्थगित किया गया था, उन्हें भी अब पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। कक्षा दसवीं के छात्रों के परिणाम किस आधार पर घोषित किए जाएंगे, इसकी जानकारी बोर्ड बाद में अलग से जारी करेगा।
वहीं बाहरवीं की 7 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसकी नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। सीबीएसई ने कहा कि 9 मार्च 2026 से आगे होने वाली परीक्षाओं को लेकर स्थिति की समीक्षा 7 मार्च को की जाएगी और उसी के बाद आगे के निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
बोर्ड ने कक्षा 12 के सभी विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।