फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mewat's daughter Aastha Bansal became ARTO, raising the prestige of the district

Delhi NCR News: मेवात की बेटी आस्था बंसल बनीं एआरटीओ, जिले का बढ़ाया मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू।
देश के पिछड़े जिलों में गिने जाने वाले मेवात की बेटियां अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर नई पहचान बना रही हैं। इसी क्रम में तावड़ू की आस्था बंसल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। आस्था बंसल ने प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर प्राप्त करने के बाद उच्च शिक्षा हासिल की और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पूरी लगन एवं मेहनत के साथ की। कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने यूपीएससी जैसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

शनिवार को उन्होंने लखनऊ में एआरटीओ पद का विधिवत कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए इसे मेवात की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। लोगों ने कहा कि आस्था की सफलता से स्पष्ट है कि लक्ष्य और निरंतर मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed